• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में आज CM यूथ कॉन्क्लेव, 20 हजार से ज्यादा युवाओं से संवाद करेंगे डॉ. मोहन यादव

भोपाल में सीएम यूथ कॉन्क्लेव में 20 हजार से अधिक युवा मुख्यमंत्री मोहन यादव से सीधा संवाद करेंगे। रोजगार, स्टार्टअप, तकनीक, मानसिक स्वास्थ्य और साइबर ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:51:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:51:40 AM (IST)
भोपाल में आज CM यूथ कॉन्क्लेव, 20 हजार से ज्यादा युवाओं से संवाद करेंगे डॉ. मोहन यादव
भोपाल में आज CM यूथ कॉन्क्लेव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में 20 हजार से अधिक युवा कॉन्क्लेव में जुटेंगे।
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव युवाओं से सीधा संवाद करेंगे आज।
  3. आइआइटी और एम्स विशेषज्ञ शिक्षा, रोजगार पर मार्गदर्शन देंगे।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान पर सीएम यूथ कान्क्लेव में प्रदेश के 20 हजार से अधिक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इसमें वह युवाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को जानने के साथ सरकार द्वारा युवाओं के हित में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देंगे। साथ ही कार्यक्रम में आइआइटी मुंबई, रुड़की के साथ एम्स के विशेषज्ञ शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

17 विभाग और विभिन्न संस्थाएं कर रहे सहभागिता

  • मुख्यमंत्री युवाओं से लगातार संवाद कर रहे हैं। जन विश्वास अभियान का भी इसे अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है। इसी कड़ी में अब कान्क्लेव का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें 17 विभाग और विभिन्न संस्थाएं सहभागिता कर रहे हैं।

  • 80 से अधिक प्रदर्शनी कक्षों में रोजगार, प्रशिक्षण, करियर, शासकीय योजनाओं, अनुसंधान, तकनीक और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियां प्रदर्शित की जाएंगी। कार्यक्रम का गायक जुबिन नौटियाल और कबीर कैफे की प्रस्तुतियां होंगी।
  • एआइ से सेमीकंडक्टर तक पर फोकस

    • कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ), रोबोटिक्स, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन जैसी उभरती तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा। युवाओं को इन क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशिक्षण, रोजगार, अनुसंधान और स्टार्टअप की संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा।
    • स्टार्टअप सेंटर और सेडमैप माध्यम से नवोदित उद्यम अपने उत्पाद और नवाचार प्रदर्शित करेंगे। विश्वविद्यालय शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, ड्रोन तकनीक और करियर मार्गदर्शन से संबंधित प्रस्तुतियां देंगे।

    मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर भी संवाद

    आइआइटी मुंबई और आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञ तकनीकी विकास, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन देंगे। एम्स के मनोचिकित्सक मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर युवाओं से संवाद करेंगे। पुलिस विभाग महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता और सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करेगा।

    यह भी पढ़ें- PM आवास योजना-शहरी में MP का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित; 9 लाख से ज्यादा घर पूरे