CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, अस्पताल-इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई परियोजनाओं को मिले ₹23228 करोड़
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 23228 करोड रुपये की स्वीकृति विभिन्न योजनाओं को दी गई।
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 02:21:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 02:41:28 PM (IST)
मोहन कैबिनेट ने खोले खजाने, 23,228 करोड़ की सौगातों पर लगाई मुहरHighLights
- मोहन कैबिनेट ने खोले खजाने, 23,228 करोड़ की सौगातों पर लगाई मुहर
- 2031 तक मध्य प्रदेश में बहेगी विकास की गंगा
- अस्पताल से लेकर सिंचाई परियोजनाओं तक को मिले 23 हजार करोड़ रुपये
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की बैठक में 23228 करोड रुपये की स्वीकृति विभिन्न योजनाओं को दी गई। वर्ष 2031 तक संचालित इन योजनाओं में मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण, जल संसाधन विभाग की चार परियोजनाएं, स्वास्थ्य विभाग के अस्पताल, वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्रों के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है।