• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट, प्रदेश की विकास की दी जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 02:40:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 02:40:53 PM (IST)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट, प्रदेश की विकास की दी जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

HighLights

  1. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट
  2. मध्य प्रदेश में जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  3. मोहन यादव ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दोहराया संकल्प

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शाह को मध्य प्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, नए प्रयासों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की ताजा स्थिति पर भी केंद्रीय मंत्री शाह से चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर अमित शाह से मप्र की विकास यात्रा को और गति देने के लिए सहयोग की अपेक्षा के साथ मार्गदर्शन प्राप्त किया।


यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर, मंदाकिनी की तेज धारा में बहा पुल, एक की मौत; CM मोहन यादव ने किया हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मप्र विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के विकास की गाथा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लाना है।