• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- PM मोदी ने कइयों को गलत साबित किया, अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य

CM Mohan Yadav सीएम मोहन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। पहले हमारी सरकार पर हिंदूवा...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 27 Jan 2024 09:05:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jan 2024 11:07:31 PM (IST)
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- PM मोदी ने कइयों को गलत साबित किया, अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य
  2. सीएम ने महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका को बताया अत्यंत महत्वपूर्ण
  3. हितानंद ने कहा कि नेहरू ने कहा था नहीं फहराने देंगे भगवा, पीएम ने गलत साबित किया

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्व सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन बातों को लेकर जनता के बीच गई थी, उनमें से अधिकतर लक्ष्य हमारी सरकार ने हासिल कर लिए हैं। अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य है। अंत्योदय और गरीब कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने में महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इन लक्ष्यों को हासिल करना चाहती है।

अंत्योदय लक्ष्य

सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। पहले हमारी सरकार पर हिंदूवादी होने के आरोप लगते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाकर इसे गलत साबित किया है। हमें षड्यंत्रों और दुष्प्रचार से सतर्क रहकर काम करना है। कई ताकतें हमें भटकाना चाहती हैं, बहनों के विकास में रोड़े अटकाना चाहती हैं, हमें लड़ाना और फूट डालना चाहती हैं। हमें इनसे बचते हुए लगातार आगे बढ़ना है।


कार्यशाला को सांसद एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, अभियान की प्रदेश संयोजक लता वानखेड़े एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सह संयोजक माया नारोलिया ने भी संबोधित किया।

नेहरू ने कहा था नहीं फहराने देंगे भगवा

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि हम देश की एक इंच जमीन पर भी भगवा नहीं फहराने देंगे। उनको जवाब देते हुए जनसंघ (अब भाजपा) के संस्थापक डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संसद में ही कहा था कि हम ऐसी मानसिकता को कुचल देंगे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का भाजपा का संकल्प पूरा हो चुका है और घर-घर पर भगवा लहराया है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ एक ड्रोन भी चल रहा है, जो खेतों में काम का प्रदर्शन करता है। आगामी समय में प्रधानमंत्री देश में 17,000 से अधिक ऐसे ड्रोन वितरित करेंगे, जिन्हें हमारी ड्रोन दीदी उड़ाएंगी।

मप्र में बनेंगी 16 लाख चार हजार लखपति दीदियां

पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और स्वसहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका विजया रहाटकर ने कहा कि यह अभियान महिला मोर्चा के साथ ही पार्टी का भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने दो करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 16 लाख चार हजार दीदियां मध्य प्रदेश में बनेंगी। रहाटकर ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी भी दी।

30 और 31 जनवरी को होगी जिला स्तर पर कार्यशाला

पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं अभियान की प्रदेश संयोजिका डा. लता वानखेड़े ने कहा कि लखपति दीदियां बनाने के टारगेट को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन 30 और 31 जनवरी को होगा। चार से छह फरवरी तक जिला स्तर पर स्वसहायता समूह फेडरेशन पदाधिकारियों एवं एनजीओ के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वसहायता समूहों का सम्मेलन 14 से 25 फरवरी तक सभी जिलों और ब्लाक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि शक्ति वंदन स्वसहायता एवं एनजीओ संपर्क अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने का बड़ा माध्यम साबित होगा।