• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी की 22 लाख महिलाओं को मिले 311 करोड़ रुपये... रक्षाबंधन के पहले सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से किए ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 03:45:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 04:42:11 PM (IST)
एमपी की 22 लाख महिलाओं को मिले 311 करोड़ रुपये... रक्षाबंधन के पहले सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से किए ट्रांसफर
एमपी की 22 लाख महिलाओं को मिले 311 करोड़ रुपये (ये तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है)

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 311 करोड़
  2. 35 लाख बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिली जुलाई 2026 की पेंशन
  3. 22 लाख बहनों के खातों में पहुंची गैस रिफिल की सब्सिडी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल के 311 करोड़ रुपये पात्र बहनों के खातों में अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हम चाहते हैं कि सबके घरों में खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समर्पण भाव से सबकी सेवा है और अंत्योदय ही अंतिम लक्ष्य है।


आज मंत्रालय से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के अंतर्गत पात्र 22 लाख से अधिक बहनों के खातों में 2 माह की ₹99 करोड़ से अधिक की गैस सिलेंडर रिफिल की प्रोत्साहन राशि तथा 'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में ₹211.53 करोड़ की राशि का… pic.twitter.com/V7ikdSEjVS

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 11, 2026

35 लाख से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों के खातों में पहुंचे 211 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 211 करोड़ 53 लाख रुपये अंतरित किए। यह राशि जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में संबंधित हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों के सम्मान और सबकी खुशी से बढ़कर दूसरा कोई त्यौहार नहीं है, इसीलिए हमने आने वाले त्योहारों पर सबसे पहले बुजुर्गों को पेंशन राशि अंतरित करने का फैसला लिया।

22 लाख बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा: 99 करोड़ सब्सिडी खातों में ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की। बहनों के खातों में करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन तो बहनों का ही माह होता है। बहनें खुश न हों, तो घर में रौनक नहीं होती, इसीलिए हमने अभी से ही उन्हें रक्षाबंधन का उपहार देना शुरू कर दिया है।

हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान, मंत्रियों ने भी किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- बिजनेस को रफ्तार, मरीजों को राहत... जानिए 1758 करोड़ के विदिशा-भोपाल फोरलेन से क्या-क्या बदलेगा?