MP News: सीएम मोहन यादव के घर फिर से गूंजेगी शहनाई, छोटे बेटे ने की सगाई
भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई डॉ. इशिता से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। समारोह में मंत्रीगण, अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवयुगल ने अंगूठी पहनाकर नए जीवन की शुरुआत की।
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 04:27:01 PM (IST)
Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 04:27:01 PM (IST)
मोहन यादव के बेटे की सगाई। (फोटो- सोशल मीडिया)नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव (मास्टर्स इन सर्जरी) की सगाई खरगौन के सेल्दा निवासी श्री दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री डॉ. इशिता (एमबीबीएस) से पारिवारिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
सगाई समारोह में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, राज्य सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूजन के बाद दोनों ने अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। डॉक्टर अभिमन्यु एक प्रतिभाशाली चिकित्सक एवं सक्रिय समाजसेवी हैं, वहीं डॉ. इशिता भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं।