• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पत्थरबाज समाज के दुश्मन, कड़ी सजा का कानून बनाएंगे

सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 04 Jan 2021 09:17:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Jan 2021 12:11:01 PM (IST)
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पत्थरबाज समाज के दुश्मन, कड़ी सजा का कानून बनाएंगे

भोपाल (नईदुनिया स्टेट ब्यूरो)। पत्थरबाजों को लेकर राज्य सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी सामान्य अपराध नहीं है। ये समाज के दुश्मन हैं और ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। चौहान रविवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सजा के लिए कड़ा कानून बना रहे हैं। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी। चौहान ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को कानून बनाने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने साफ कहा कि पत्थरबाजी से किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी से भय और आतंक का माहौल बनता है।

भगदड़ मचती है, अव्यवस्थाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज ही चलेगा। अब तक ऐसे मामलों में मामूली कार्रवाई होती थी, अब हम कड़ी सजा का प्रविधान करने के लिए कानून बना रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है। कोई भी बात शांतिपूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में अनुमति है, लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे।


कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना : पत्थरबाजों के खिलाफ कानून बनाने के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा है कि पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई जरूर हो, पर बगैर अनुमति जुलूस निकालकर आपत्तिजनक व भड़काऊ नारे लगाने वालों, किसी के धार्मिक स्थल में जबर्दस्ती घुसने वालों, किसी भी धर्म के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाने वालों के खिलाफ भी कानून बनाकर समान रूप से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।