• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में मेधावी छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, गुरु पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना लॉन्च करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता और लॉटरी प्रक्रिया से प्रदेशभर में...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 10:18:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 10:18:41 PM (IST)
एमपी में मेधावी छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, गुरु पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना लॉन्च करेंगे मुख्यमंत्री
सीएम लॉन्च करेंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना।

HighLights

  1. गुरु पूर्णिमा पर पूरे मध्य प्रदेश में मनेगा महर्षि सांदीपनि पर्व
  2. सीएम लॉन्च करेंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना
  3. गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री करेंगे 3 प्रमुख पुस्तकों का विमोचन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को प्रदेशभर में महर्षि सांदीपनि पर्व मनाया जाएगा। सभी स्कूलों, कॉलेजों में गुरु-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-शिक्षक संवाद और भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता और लॉटरी प्रक्रिया से प्रदेशभर में 102 मेधावी विद्यार्थी चयनित किए जाएंगे।

102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऑनलाइन प्रतियोगिता की विषयवस्तु भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि के जीवन दर्शन एवं समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी।

यह भी पढ़ें- NMIMS इंदौर के छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, कॉफी शॉप के बाहर ईंट-पत्थर और बैट से हमला

कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का होगा विमोचन

मुख्यमंत्री 'भारतीय गुरु परंपरा के शिल्पी महर्षि सांदीपनि' पुस्तक, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा प्रकाशित ग्रंथ 'महर्षि सांदीपनि श्रीकृष्ण विद्यांजलि', जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'सर्वांग' का विमोचन करेंगे।