• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में कलेक्टर ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण, रजाई की जगह मिले पतले कंबल

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कड़कड़ाती ठंड में रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए बेघर, निराश्रित लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोक...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 10:16:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 10:16:54 AM (IST)
भोपाल में कलेक्टर ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण, रजाई की जगह मिले पतले कंबल
रैन बसेरा का निरीक्षण करते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह।

HighLights

  1. कलेक्टर ने कहा, कोई भी फुटपाथ या खुले में न सोए।
  2. ऐसे लोगों को चिह्नित कर रैन बसेरों में पहुंचाया जाए।
  3. रैन बसेरों में ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अंचल में ठंड के जोर पकड़ने के साथ ही रैन बसेरों में सोने वालों की तादाद बढ़ रही है। नगर निगम के अधिकारी यहां पर रजाई गद्दे देने का दावा जरूर कर रहा है, लेकिन शुक्रवार को जब कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह हमीदिया स्थित रैन बसेरा पहुंचे, तो वहां रजाई की जगह पतले कंबल रखे मिले। कलेक्टर ने यहां आने वाले लोगों के लिए रजाई का इंतजाम करने की बात कही।

गंदगी देख बिफरे

इसके बाद वह नजदीक स्थित सुलभ शौचालय गए, जहां टॉयलेट में गंदगी देखकर नाराज हुए। कलेक्टर ने निगम अमले को हिदायत दी कि सड़कों पर सोने वाले लोगों को समझाइश देकर रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि शहर में खुले में सोने वालों को चिह्नित किया जाए और उनके लिए रैन बसेरों में जगह उपलब्ध कराई जाए।


naidunia_image

कलेक्टर ने कहा कि रैन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए रजाई-गद्दों समेत सभी तरह के इंतजाम होने चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी लोगों को न हो। अफसर रोजाना इन रैन बसेरों का निरीक्षण करें, जिससे इंतजाम दुरुस्त रहें।

कलेक्टर ने देखे इज्तिमा के इंतजाम

उधर, ईंटखेड़ी के घासीपुरा में आयोजित इज्तिमा की तैयारियों का कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यातायात प्रबंधन, साफ- सफाई, पानी की आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष तौर पर अवलोकन किया।

naidunia_image

उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि लाखों व्यक्तियों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं कुशलतापूर्वक पूरी की जाएं। सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी की, जहां उन्होंने इज्तिमा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी विषयों पर चर्चा की।