• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Candidate List: बुधवार को कांग्रेस मप्र के लिए छह प्रत्याशी कर सकती है घोषित, दिल्ली में होगी बैठक

लोकसभा चुनाव के लिए अभी मप्र में कांग्रेस को मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट पर अपने प्रत्‍याशी घोषित करने हैं।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 07:13:18 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 07:24:40 AM (IST)
Congress Candidate List: बुधवार को कांग्रेस मप्र के लिए छह प्रत्याशी कर सकती है घोषित, दिल्ली में होगी बैठक

HighLights

  1. कांग्रेस की बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी।
  2. बैठक में मध्‍य प्रदेश की शेष छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषित किए जा सकते हैं
  3. मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट पर प्रत्‍याशी का इंतजार

भोपाल। कांग्रेस की बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मध्‍य प्रदेश की शेष छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषित किए जाएंगे।

इन सीटों पर घोषित होने हैं प्रत्‍याशी

इनमें मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट शामिल है। इस बार पार्टी प्रदेश की 29 लाेकसभा सीटों में से 28 पर चुनाव लड़ रही है।

समाजवादी पार्टी को दी खजुराहो सीट

खजुराहो सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे।

अब तक कांग्रेस के 22 प्रत्‍याशी घोषित

उल्‍लेखनीय है कि खजुराहो सीट को छोड़कर मप्र की 29 लोकसभा सीटों में से अभी तक 22 सीटों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश सीटों पर नए चेहरों को पार्टी ने अवसर दिया है। 10 सीटों पर कांग्रेस नए चेहरों के साथ चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।