• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय शाह के बाद अब जगदीश देवड़ा के बंगले पर कालिख पोतने जा रहे थे कांग्रेस नेता मनोज शुक्‍ला, गिरफ्तार

वे मंत्री देवड़ा के 74 बंगले पर पहुंचे और कालिख पोतने के लिए बंगले में घुसने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुक्ला व अन्य कांग्रेसियो...और पढ़ें

By Brajendra vermaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 17 May 2025 07:31:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 May 2025 10:48:22 PM (IST)
विजय शाह के बाद अब जगदीश देवड़ा के बंगले पर कालिख पोतने जा रहे थे कांग्रेस नेता मनोज शुक्‍ला, गिरफ्तार
मनोज शुक्‍ला को पकड़ती पुलिस।

HighLights

  1. मंत्री विजय शाह के बंगले पर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत चुके हैं शुक्ला।
  2. अब उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा के भी बंगले पर कालिख पोतने जा रहे थे।
  3. उन्‍होंने कहा-सीएम मोहन यादव जल्द ही शाह, देवड़ा को हटाने की कार्रवाई करें।

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह के श्यामला हिल्स बंगले पर लगी उनकी नेम प्लेट पर कालिख पोतने वाले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने शनिवार को जगदीश देवड़ा के भी बयान का विरोध किया। वे मंत्री देवड़ा के 74 बंगले पर पहुंचे और कालिख पोतने के लिए बंगले में घुसने लगे।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शुक्ला व अन्य कांग्रेसियों ने उपमुख्यमंत्री देवड़ा मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनके इस्तीफे की मांग की। पुलस ने उपमुख्यमंत्री के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी। कांग्रेस नेता शुक्ला ने बताया कि विजय शाह के बाद उपमुख्यमंत्री ने जगदीश देवड़ा ने सेना पर आपत्तिजनक बयान दिया।


उन्होंने कहा कि सेना व देश के नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने नतमस्‍तक हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही शाह व देवड़ा को हटाने की कार्रवाई करें।

इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, तारिक अली, अमित खत्री, दीपक दीवान, मुजाहिद सिद्दीकी, अलीमुद्दीन बिल्ले, बाबर खान, प्रिंस नवांगे, मनोज ठाकुर आदि मौजूद रहे।

सेना के सम्मान में तीनों सेना प्रमुखों को सलामी दी

  • मंत्री विजय शाह के सेना को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद लगातार मोर्चा खोले हुए हैं।
  • उनके नेतृत्व में शिवाजी नगर अंकुर खेल मैदान के पास सेना के सम्मान में सेना के तीनों प्रमुखों को सलामी दी गई। तीनों के पोस्टर लगाए गए। फिर अपने समर्थकों के साथ सलामी दी।
  • इससे पूर्व सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष मुईन सिद्दीकी ने वंदेमातरम गीत गाया। फिर सेनाध्यक्षों को सलामी देकर राष्टगान गाया।
  • विधायक मसूद ने कहां विजय शाह के बाद जगदीश देवड़ा सहित एक के बाद एक मंत्री सेना के खिलाफ अपशब्द कहने लगे तो हमें ये लगता है की सैनिकों को सेल्यूट करना चाहिए।
  • यह संदेश देना चाहिए की सेना हमारे सिर का ताज हैं। सैनिक जब सरहदों पर खड़े होकर देश की हिफाजत करते हैं, तब हम चेन से सोते हैं, इसलिए हमने सेना को सलाम किया है।
  • मंत्री विजय शाह के मामले और उनकी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर विधायक मसूद ने कहा कि अब उच्च न्यायालय से ही उम्मीद है।

भेल बरखेड़ा में उपमुख्यमंत्री व मंत्री के पुतलों को जूतों की माला पहनकर घुमाया

  • गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बड़खेड़ा पठानी में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह द्वारा सैनिकों पर किए गए अपत्तिजनक बयान के विरोध में शनिवार को श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
  • इसमें उपमुख्यमंत्री व मंत्री के पुतलों पर जूते मारकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए पुतलों को जूते की माला पहनाकर बरखेड़ा पठानी में घुमाया। पुतलों का दहन किया।
  • इस दौरान जेके पाठक, उपेंद्र सिंह, सुशील प्रजापति, दुलीचंद जांगड़ा, सतीश कनोजिया, मनोज सोनी, वीरु लाहौरी सहित सैकड़ों जन शामिल हुए।