• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में फरवरी में घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, सभी सीटों के लिए बनाई समिति

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चुनाव और राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 09:17:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jan 2024 11:45:58 PM (IST)
MP में फरवरी में घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी, सभी सीटों के लिए बनाई समिति

HighLights

  1. - समन्वयक को दी जिम्मेदारी, 31 तक एक नाम पर बनाएंगे सहमति
  2. - चुनाव और राजनीतिक मामलों की समिति में लिया गया निर्णय
  3. - जहां आम सहमति होगी, वहां प्रत्याशी फरवरी में ही घोषित कर दिए जाएंगे

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चुनाव और राजनीतिक मामलों की समिति की पहली बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी तक प्रत्येक सीट के लिए एक-एक नाम तय किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग समिति भी बनाई गई है। लोकसभा समन्वयक को जिम्मेदारी दी गई है कि वे समिति के सदस्यों के साथ बैठक करके सहमति बनाएंगे।

जहां आम सहमति होगी, वहां प्रत्याशी फरवरी में ही घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चुनाव और राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई।


इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव सहित दोनों समितियों के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 से 24 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक सम्मेलन किए जाएंगे।

प्रत्याशी चयन के लिए तय किया गया कि पैनल बनाकर केंद्रीय संगठन को भेजने के स्थान पर सहमति के आधार पर एक नाम निर्धारित किया जाए। 31 जनवरी के पहले लोकसभा समन्वयक इस कार्य को पूरा करें। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की गड़बड़ी की बात उठाई।

naidunia_image

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि यह तकनीकी विषय है और इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर से ही कोई निर्णय हो सकता है। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में यात्रा सात दिन में 700 किलोमीटर की होगी। यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम तथा झाबुआ जिले से गुजरेगी। विधानसभा चुनाव में हुए भितरघात का मुद्दा भी उठा।

सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। जो शिकायत उम्मीदवार या विधायक द्वारा की गई हैं, उनकी जांच हो। 12 जनवरी को अनुशासन समिति की बैठक में कुछ मामलों पर निर्णय भी हो सकता है।

प्रत्याशी चयन के लिए इनकी रहेगी समिति

लोकसभा प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक एवं प्रत्याशी, पूर्व सांसद-विधायक, विधानसभा प्रभारी, जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष, महापौर या नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआइ के अध्यक्ष।

जो नेता अपना बूथ जीत सकें, उन्हें ही पद मिले

प्रदेश कांग्रेस उन नेताओं को ही संगठन में पद देकर आगे बढ़ाएगी, जो अपना बूथ जीत सकें। ऐसा नेता, जो बूथ नहीं जीत पाते हैं, उनके लिए नई व्यवस्था बनाई जाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सोमवार को जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा समन्वयक, मोर्चा सगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक के बाद कही।