• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में एमएलए रेस्ट हाउस में कांग्रेस विधायक के बेटे से मारपीट, थाने में आरोपितों को थर्ड डिग्री देने का आरोप

जानकारी के अनुसार मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर को एमएलए रेस्ट हाउस में आवास आवंटित है। बुधवार रात उनके पुत्र देवराज सिंह गुर्जर अपने कुछ दोस...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 11:27:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 11:42:09 PM (IST)
भोपाल में एमएलए रेस्ट हाउस में कांग्रेस विधायक के बेटे से मारपीट, थाने में आरोपितों को थर्ड डिग्री देने का आरोप
कांग्रेस विधायक के बेटे से मारपीट

HighLights

  1. रेस्ट हाउस परिसर में कार की टक्कर के बाद युवकों में विवाद।
  2. इसमें विधायक पुत्र कूदे तो बढ़ा विवाद - दूसरे पक्ष का आरोप।
  3. बाद में विधायक पुत्र व साथियों ने थाने में घुसकर की मारपीट।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मालवीय नगर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस परिसर में बुधवार-गुरुवार रात कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट हो गई। बदला लेने विधायक पुत्र के दोस्तों ने भी युवकों को जमकर पीटा। आरोप है कि उन्होंने अरेराहिल्स थाने में घुसकर भी युवकों की पिटाई लगाई।

लेकिन पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए सिर्फ विधायक पुत्र की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पांच अन्य युवकों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें भी जेल भेज दिया है। उधर थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने मामले की जांच होने की बात कही है।


जानकारी के अनुसार मुरैना से कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर को एमएलए रेस्ट हाउस में आवास आवंटित है। बुधवार रात उनके पुत्र देवराज सिंह गुर्जर अपने कुछ दोस्तों के साथ आवास पर मौजूद थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे रेस्ट हाउस परिसर के पास यादव बस्ती में रहने वाले राजकुमार और हनी की कारें आपस में टकरा गई थीं।

इस दौरान उनके साथ रोहन नामक युवक भी उनके साथ मौजूद था। तीनों के बीच मामूली कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान देवराज भी विवाद में कूद पड़े और उन्हें वहां से जाने की बात कही। इसी दौरान दोनों पक्ष ने देवराज से विवाद शुरू कर दिया और उनसे मारपीट की।

रोहन के पिता राजकुमार यादव का आरोप है कि इसी विवाद के बाद देवराज ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया और तीनों युवकों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं जब रोहन के भाई पंकज, मयंक और पड़ोस में रहने वाला विक्की नामक वहां पहुंचा तो विधायक पुत्र के दोस्तों ने उनसे भी मारपीट की।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने रोहन, मयंक व पंकज समेत मौके पर मौजूद लोगों को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं राजकुमार का आरोप है कि विधायक पुत्र और उनके दोस्तों ने थाने में घुसकर भी मारपीट की है। साथ ही पुलिस पर भी थर्ड डिग्री देने का आरोप है। हालांकि पुलिस का कहना है कि विधायक पुत्र से आरोपितों ने मारपीट की थी। मामले की जांच की जा रही है।

एमएलए रेस्ट हाउस में कैमरे नहीं, महीनेभर पहले भी हो चुकी है चोरी

घटना के बाद कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने एमएलए रेस्ट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के विधायकों के लिए बनाए गए इस परिसर में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे हैं, जिससे घटनाओं की सच्चाई सामने लाने में भी परेशानी होती है। बता दें महीनेभर पहले भी एमएलए रेस्ट हाउस में विधायक के आवास से चोरी की घटना हो चुकी है।

देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट की शिकायत मिलने पर आरोपितों को हिरासत में लिया गया था। दूसरे पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

विकास शहवाल, डीसीपी जोन-2