• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress President Election: मध्य प्रदेश में 502 प्रतिनिधियों में 476 ने किया मतदान, 26 रहे अनुपस्थित

Congress President Election: मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कुल 502 प्रदेश प्रतिनिधियों में से 476 ने अपने मताधिकार का उपयोग कि...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 16 Oct 2022 06:40:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Oct 2022 05:31:14 PM (IST)
Congress President Election: मध्य प्रदेश में 502 प्रतिनिधियों में 476 ने किया मतदान, 26 रहे अनुपस्थित

Congress President Election: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कुल 502 प्रदेश प्रतिनिधियों में से 476 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 464 ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में मत डाले तो 12 ने अन्य राज्यों में। 26 प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वालों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरण यादव भी शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खुटिया ने कहा कि जो प्रतिनिधि मतदान करने नहीं आए, उनके कारण पता लगाए जाएंगे।पूर्व मुख्‍यमंत्री व प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ, छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ, वरिष्‍ठ नेता सुरेश पचौरी ने मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वो कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। मतदान को लेकर प्रतिनिधियों में उत्साह दिखा। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रत्याशी थे।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री जेपी धनोपिया, महेन्द्र सिंह चौहान और अजय चौरड़िया को अभिकर्ता बनाया है। वहीं, शशि थरूर के अभिकर्ता प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, संतोष परिहार और भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह बनाए गए। मतदान के लिए प्रदेश प्रतिनिधियों को आवंटित क्रम के अनुसार केंद्र आवंटित किए गए थे। खड़गे को जिस तरह से वरिष्ठ पार्टी नेताओं का समर्थन मिला है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश से अधिकतर प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त होगा।


naidunia_image

भोपाल से भाजपा विधायक ने रामेश्वर शर्मा ने कमल नाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लोकतंत्र के लिए पहले जलपान फिर भी न किया मतदान, परंतु पार्टी के लिए पहले मतदान फिर जलपान। दरअसल निकाय चुनाव के दौरान कमल नाथ ने मतदान नहीं किया था, लेकिन आज कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए वे मतदान करने पहुंचे।