• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार, अवैध शराब और OBC आरक्षण पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस अवैध शराब के कारोबार और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 06:30:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 06:30:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार, अवैध शराब और OBC आरक्षण पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
उमंग सिंघार ने बनाई 5 विधायकों की टीम।

HighLights

  1. सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करेगी कांग्रेस
  2. उमंग सिंघार ने बनाई 5 विधायकों की टीम
  3. हेमंत कटारे तैयार करेंगे प्रस्तावों का ड्राफ्ट

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में कांग्रेस अवैध शराब के कारोबार और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी। इसके अलावा कांग्रेस 25 से अधिक मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति तैयारी कर रही है।

पांच विधायकों की टीम तैयार करेगी प्रस्ताव

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इन मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार करने के लिए उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित पांच विधायकों की टीम बनाई है। यह टीम विभिन्न विषयों पर स्थगन प्रस्ताव और सदन में चर्चा के लिए अन्य प्रस्तावों का प्रारूप तैयार करेगी।


विधायक दल की बैठक में तय होंगे मुद्दे

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर तय किया जाएगा कि किन विषयों को किस माध्यम से सदन में उठाया जाए।

अवैध शराब का मामला, बालाघाट में बीमारी से बच्चों की मृत्यु, ओबीसी आरक्षण और कर्मचारी वर्ग की मांगें प्रमुखता से शामिल हैं। कर्मचारी वर्ग की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं और विभिन्न कर्मचारी संगठन पिछले छह माह से आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को भी सदन में उठाएगी।

यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर सरकार का तोहफा, 466 पशुपालकों के खातों में पहुंचे ₹2.95 करोड़, बनेंगे 'वृंदावन गांव'

सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करेगी कांग्रेस

सिंघार ने कहा कि विधानसभा का सत्र केवल पांच दिन का रखा गया है, जबकि प्रदेश में 25 से अधिक ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। सरकार से सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी।

कांग्रेस चाहती है कि विधानसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा हो और सरकार को उनका जवाब देना पड़े। विधायक दल की बैठक में सदन की कार्यवाही के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति और मुद्दों को उठाने की तैयारी पर भी चर्चा होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।