• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में मवेशियों के व्यापार की आड़ में गोकशी: बोरी में मिले गायों के अवशेष, निगम ने तोड़ी तबेले की दीवार

भोपाल की अफजल कॉलोनी में मकान की तलाशी के दौरान गायों की खाल, सींग, पैर, खून और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले। नगर निगम ने उस कमरे की दीवार तोड़ी, जहां गायें बंधी मिली थीं।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:51:36 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:51:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में मवेशियों के व्यापार की आड़ में गोकशी: बोरी में मिले गायों के अवशेष, निगम ने तोड़ी तबेले की दीवार
नगर निगम ने अतिक्रमण बताते हुए उस कमरे की दीवार तोड़ी, जहां गायें बंधी मिली थीं।नईदुनिया।

HighLights

  1. घर से मिले गोवंश के अवशेष और पांच जीवित गायें
  2. छह आरोपियों पर केस, दो गिरफ्तार किए गए
  3. नगर निगम ने कमरे की दीवार तोड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की अफजल कॉलोनी में मवेशियों के व्यापार की आड़ में घर के भीतर गोकशी का कारोबार चल रहा था। रविवार तड़के विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो घर में मौजूद लोगों ने उन पर डंडों और चाकू से हमला कर दिया। बाद में वहां से गोवंशों के अवशेष, खून और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले।

पुलिस ने अवधपुरी निवासी विहिप पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ गोकशी, पशु क्रूरता और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रशांत के मुताबिक रविवार तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जिंसी चौराहे के पास अफजल कॉलोनी में इमरान, रिजवान अहमद के घर में गोकशी हो रही है। वे संगठन के पदाधिकारी अभिषेक शर्मा और अभिजीत सिंह राजपूत के साथ मौके पर पहुंचे।


वहां मौजूद लोगों ने उन पर डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया।

मकान की तलाशी में मिले अवशेष

मकान में तलाशी ली तो एक बोरी में गायों की खाल, सींग और पैर मिले हैं। मौके से छोटी छुरियां, कुल्हाड़ी, नुकीला सूजा, दो रस्सियां और एक बका भी जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर खून फैला हुआ था। इमरान और रिजवान ने मकान के निचले तल पर मवेशियों का तबेला बना रखा था, जहां कई गोवंश बंधे थे। ऊपरी तल पर बकरे-बकरियां और मुर्गियां पाली गई थीं।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि इनमें से कई गोवंश के शरीर पर हल्दी लगी थी, यानी उन्हें गोवर्धन पूजा के बाद वध के लिए लाया गया था। विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपितों का मकान तोड़ने की मांग करते हुए कई घंटे तक थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

बाद में नगर निगम ने उस कमरे की दीवार को अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दिया जिसमें गायें बंधी मिली थीं। मकान मालिकों को तीन दिन में दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेज नहीं मिले तो मकान तोड़ दिया जाएगा।

दो गिरफ्तार, एक आरोपित पर पहले भी गोकशी का केस

जहांगीराबाद पुलिस ने इमरान अहमद, रिजवान अहमद, अजहर अली, मुजम्मिल, फरहान और आदिल हटा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें इमरान और रिजवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपित इमरान और रिजवान ने खुद को मवेशियों का व्यापारी बताया है। आदिल हटा के खिलाफ ईंटखेड़ी थाने में पहले से गोकशी के मामले दर्ज हैं।

जहांगीराबाद पुलिस ने मामले में छह आरोपितों के खिलाफ गोकशी, पशु क्रूरता और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जब्त सामग्री और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।- रश्मि अग्रवाल दुबे, एडिशनल डीसीपी जोन-1

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।