भोपाल: एक साल में 29% बढ़ा अपराध का ग्राफ: 16 हजार के पार पहुंचे मामले, माइनर अपराधों में 66% का उछाल
भोपाल में सामान्य अपराध 9,389 से बढ़कर 10,901 हो गए, जबकि माइनर अपराध 3,332 से बढ़कर 5,524 पहुंच गए। इस तरह सामान्य अपराध में करीब 16 प्रतिशत और माइनर...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 05:51:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 05:51:18 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- भोपाल में एक साल में कुल दर्ज अपराध 29 प्रतिशत बढ़े
- सामान्य अपराध 9,389 से बढ़कर 10,901 और माइनर अपराध 5,524 पहुंचे
- माइनर अपराध में करीब 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में अपराध का ग्राफ एक साल में करीब 29 प्रतिशत बढ़ गया है। 30 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना करें तो वर्ष 2025 में जहां कुल 12,721 अपराध दर्ज हुए थे। वहीं वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़कर 16,425 पहुंच गई। यानी एक साल में 3,704 अधिक अपराध दर्ज हुए हैं।
सामान्य अपराध 9,389 से बढ़कर 10,901 हो गए, जबकि माइनर अपराध 3,332 से बढ़कर 5,524 पहुंच गए। इस तरह सामान्य अपराध में करीब 16 प्रतिशत और माइनर अपराध में करीब 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
पुलिस का तर्क, ज्यादा एफआईआर इसलिए बढ़े आंकड़े
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि पुलिस अब अधिक से अधिक अपराध दर्ज कर रही है। छोटी से छोटी घटना पर भी केस दर्ज करने पर जोर है, इसलिए आंकड़े बढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
उनका कहना है कि हर शिकायत को दर्ज कर कार्रवाई करने का प्रयास है, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
| वर्ष (30 अगस्त तक) | सामान्य अपराध | माइनर अपराध | कुल अपराध |
| 2025 | 9,389 | 3,332 | 12,721 |
| 2026 | 10,901 | 5,524 | 16,425 |
| वृद्धि (अन्तर) | +1,512 (+16%) | +2,192 (+66%) | +3,704 (+29%) |
वर्ष 2026 (30 अगस्त तक)
जोन अपराध
जोन-1 4169
जोन-2 4557
जोन-3 3225
जोन-4 3954
महिला थाना- 396
क्राइम ब्रांच-119
अजाक- 5
कुल: 16425