• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DA Hike: मप्र के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ते का लाभ, केंद्र ने बढ़ाया है 4 फीसदी

केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लिए चार प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिल सकता है। प्रदेश में कर्मचारि...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 18 Oct 2023 11:55:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Oct 2023 01:06:56 PM (IST)
DA Hike: मप्र के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ते का लाभ, केंद्र ने बढ़ाया है 4 फीसदी
एमपी के कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ते का लाभ

HighLights

  1. एमपी के कर्मचारियों को मिल सकता है महंगाई भत्ते का लाभ
  2. केंद्र सरकार ने की कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लिए चार प्रतिशत की वृद्धि
  3. राज्य में साढ़े सात लाख कर्मचारी हैं जिन्हें होगा फायदा

राज्य ब्यूरो, भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लिए चार प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी मिल सकता है। इसके लिए शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति के माध्यम से प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा जा सकता है। प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य सरकार की यह नीति रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों का जब महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है तो उसके अनुसार ही प्रदेश में भी वृद्धि की जाती है। राज्य में साढ़े सात लाख कर्मचारी हैं।

रेल मंडल के 12782 कर्मचारियों को मिला बोनस

दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बोनस दिए जाने में फिर रतलाम मंडल भारतीय रेलवे में सबसे आगे रहा है। बुधवार शाम रेलवे बोर्ड से बोनस भुगतान के आदेश मिलते ही रेलमंडल के लेखा विभाग ने तत्परता दिखाई और शाम छह बजे तक बोनस राशि कर्मचारियों के खातों में आने लगी। रतलाम, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, देवास, महू सहित मंडल में अन्य स्थानों पर पदस्थ कुल 12782 कर्मचारियों को बोनस के लिए 22,94,49,682 रुपये बजट जारी कर दिया। प्रत्येक कर्मचारी के लिए 78 दिन के वेतन के मान से 17951 रुपये का बोनस दिया गया है।


मालूम हो कि गत चार वर्षों से रतलाम मंडल बोनस भुगतान में अव्वल रहा है। बुधवार को आदेश आने के बाद सीनियर डीएफएम मानसी सिंह के निर्देश पर लेखा विभाग के कर्मचारी बोनस की गणना सहित भुगतान की प्रकिया में जुट गए। आइटी इंचार्ज रघुवीर मोहतो ने बताया कि सबसे तेजी से बोनस भुगतान की प्रक्रिया रतलाम मंडल ने पूरी की। शाम को ही रेलवे के सेवानिवृत कर्मचारियों को भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई। बोनस मिलते ही कर्मचारियों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई। नवरात्र में बोनस राशि मिलने के बाद अब बाजार में खरीदारी को भी गति मिलेगी।