भोपाल में आग की दो घटनाओं से हड़कंप: कोलार में सिलिंडर विस्फोट का खतरा टला, 1100 क्वार्टर में जनरेटर जला
कोलार थाने के पीछे अकबरपुर गांव में एक मकान में आग लग गई। वहीं 1100 क्वार्टर क्षेत्र में बिजली के जनरेटर में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। सूचना मिलने ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 03:08:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 03:08:35 PM (IST)
कोलार में सिलिंडर विस्फोट का खतरा टला, 1100 क्वार्टर में जनरेटर जला। सौ-नगर निगमHighLights
- कोलार थाने के पीछे एक मकान में आग लगी
- 1100 क्वार्टर में शार्ट सर्किट से जनरेटर जला
- समय रहते काबू पाया; कोई जनहानि नहीं हुई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में शनिवार को आग लगने की दो घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कोलार थाने के पीछे अकबरपुर गांव में एक मकान में आग लग गई। घर के अंदर तीन से चार भरे एलपीजी सिलिंडर रखे थे।
लपटें सिलिंडरों तक पहुंचतीं तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और संभावित हादसा टल गया।
जनरेटर में शार्ट सर्किट
जानकारी के अनुसार पहली घटना सुबह 1100 क्वार्टर क्षेत्र में हुई, जहां बिजली के जनरेटर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
मकान में लगी आग
दूसरी घटना दोपहर करीब एक बजे कोलार थाना क्षेत्र के पीछे स्थित अकबरपुर गांव में हुई। यहां एक मकान में अचानक आग लग गई। घर में तीन से चार भरे एलपीजी सिलिंडर रखे हुए थे, जिससे आग के विकराल रूप लेने पर बड़े हादसे की आशंका थी।
सूचना मिलते ही कोलार फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। दमकलकर्मियों ने आग को सिलिंडरों तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।
समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
कोलार फायर स्टेशन प्रभारी पंकज खरे ने बताया कि दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। मकान में तीन से चार एलपीजी सिलिंडर रखे थे। यदि आग उन तक पहुंच जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था।
दोनों घटनाओं का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। हालांकि, मकान में आग लगने के कारण और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन तत्काल नहीं हो सका।- सौरभ पटेल, फायर अधिकारी, नगर निगम