• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'सुविधाएं हाईटेक, फिर भी यात्रियों का टोटा': भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेनों की शिफ्टिंग में देरी से परेशानी

रानी कमलापति स्टेशन की क्षमता के मुकाबले वर्तमान यात्री दबाव कम है, ऐसे में यहां और ट्रेनों की शिफ्टिंग की मांग उठ रही है।

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 07:32:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:32:04 PM (IST)
'सुविधाएं हाईटेक, फिर भी यात्रियों का टोटा': भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेनों की शिफ्टिंग में देरी से परेशानी
RKMP पर ट्रेनों की शिफ्टिंग से भीड़ और ट्रैफिक दबाव कम हो सकता है। नईदुनिया।

HighLights

  1. रानी कमलापति स्टेशन की क्षमता के मुकाबले वर्तमान यात्री दबाव कम
  2. क्षमता 40-50 हजार है पर यात्री 10-15 हजार, उठ रही शिफ्टिंग की मांग
  3. भोपाल जंक्शन पर रोजाना करीब 30 हजार यात्रियों और 230 ट्रेनों का दबाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन को 40-50 हजार यात्रियों की क्षमता के हिसाब से विकसित किया गया है, जबकि वर्तमान में यहां रोजाना करीब 10-15 हजार यात्रियों का ही ट्रैफिक है। बंसल ग्रुप का कहना है कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। एक अक्टूबर से 100 यात्रियों की क्षमता वाला एग्जीक्यूटिव लाउंज भी शुरू होगा।

ऐसे में आरकेएमपी पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। भोपाल जंक्शन से कुछ ट्रेनों को आरकेएमपी शिफ्ट करने से स्टेशन की सुविधाओं का बेहतर उपयोग होगा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधे लाभ मिलेगा।

आरकेएमपी पर मौजूद हैं ये सुविधाएं

-आधुनिक एयरपोर्ट जैसा कानकोर्स व स्टेशन भवन

-एग्जीक्यूटिव लाउंज व एसी वेटिंग एरिया

-आधुनिक लिफ्ट व एस्केलेटर

-बेहतर फूड कोर्ट व खान-पान

-आधुनिक डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली

-दिव्यांग यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं

-प्लेटफार्म पर शेड, सीटिंग व अन्य सुविधाएं

ये होती है परेशानी

भोपाल जंक्शन पर यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म पर भीड़ और अव्यवस्था, समय पर ट्रेन पकड़ने में कठिनाई, लंबी दूरी पैदल चलना, ट्रैफिक जाम, पार्किंग से प्लेटफार्म तक दिक्कत, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी, भारी सामान ले जाने में दिक्कत, साथ ही सुरक्षा और सुविधा पर भी असर पड़ता है।


ये होगा फायदा

आरकेएमपी पर ट्रेनों की शिफ्टिंग से भोपाल जंक्शन पर भीड़ और ट्रैफिक दबाव कम होगा। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी और आरकेएमपी की आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

फिलहाल यार्ड, वाटरिंग लाइन, कोच मेंटेनेंस व अन्य तकनीकी सुविधाओं की कमी से ट्रेनों की शिफ्टिंग अटकी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा होने के बाद कई ट्रेनें आरकेएमपी शिफ्ट होने की संभावना है।

भोपाल से बीना की ओर जाने वाली ये ट्रेनें चल सकती हैं आरकेएमपी से

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम भोपाल से प्रस्थान का समय
13026 भोपाल–हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार सुबह 09:30 बजे
18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस सह पैसेंजर सुबह 10:15 बजे
14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस शाम 04:55 बजे
12197 भोपाल–जबलपुर इंटरसिटी दोपहर 03:15 बजे
22161 राज्यरानी एक्सप्रेस शाम 06:55 बजे
11272 विंध्याचल एक्सप्रेस शाम 06:10 बजे
11633 भोपाल–चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस रात 08:55 बजे (हर रविवार)
11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस रात 08:55 बजे (सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार)
22165 ऊर्जा राजधानी एक्सप्रेस रात 08:55 बजे (शनिवार, मंगलवार, बुधवार)
12594 भोपाल–लखनऊ जंक्शन गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह 11:50 बजे
19324 भोपाल–डॉ. अंबेडकर नगर इंटरसिटी शाम 05:00 बजे
19712 भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस शाम 04:35 बजे
19304 भोपाल–इंदौर एक्सप्रेस रात 11:10 बजे
61631 भोपाल–बीना मेमू सुबह 07:30 बजे

इन ट्रेनों के रानी कमलापति से चलने से दक्षिण भोपाल के लगभग 10-15 लाख यात्रियों को फायदा होगा।

आरकेएमपी से इटारसी जाने वाली ये ट्रेनें हो सकती हैं भोपाल जंक्शन शिफ्ट

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम प्रस्थान का समय
22187 रानी कमलापति–आधारताल इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 05:15 बजे
11665 रानी कमलापति–अगरतला स्पेशल दोपहर 03:20 बजे
20173 रानी कमलापति–रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 03:30 बजे
12061 रानी कमलापति–मदन महल जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 05:40 बजे
12154 रानी कमलापति–मुंबई एलटीटी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 06:00 बजे

इन ट्रेनों को भोपाल जंक्शन से चलाया जा सकता है। जिससे पुराने भोपाल के लोग जंक्शन से इन ट्रेनों को पकड़ सकेंगे और फिर रानी कमलापति से आकर दक्षिण भोपाल के लोग इन ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।

भोपाल रेलवे स्टेशन

- 230 ट्रेनें रोजाना30,000 यात्रियों की संख्या06 प्लेटफार्म की संख्या06 किमी भोपाल स्टेशन से आरकेएमपी की दूरी

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन

- 56 ट्रेनें रोजाना10-15 हजार यात्रियों की संख्या05 प्लेटफार्म की संख्या06 किमी आरकेएमपी से भोपाल स्टेशन की दूरी

रानी कमलापति स्टेशन पर व्यवस्थाएं पूरी हैं और यहां लगातार नई सुविधाएं लाने पर काम किया जा रहा है।यहां एक समय में करीब 45 हजार यात्रियों की क्षमता है। ट्रेनों की शिफ्टिंग को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया है।- मोहित समैया, महाप्रबंधक, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन

भोपाल क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की समीक्षा और बदलाव की प्रक्रिया नियमित रूप से चलती रहती है। हालांकि, फिलहाल किसी स्टेशन पर ठहराव कम करने या खत्म करने का कोई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किया गया है।

मधुर वर्मा, सीपीआरओ, जबलपुर