• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Chunav 2025: एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने चुनाव में जीत पर लिखा- 'आ-पदा से मुक्त हुआ दिल्ली...’

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- दिल्ली आ-पदा से मुक्त हो गई है। सीएम...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Feb 2025 02:25:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Feb 2025 02:33:04 PM (IST)
Delhi Chunav 2025: एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने चुनाव में जीत पर लिखा- 'आ-पदा से मुक्त हुआ दिल्ली...’
इंदौर में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी सभी को बधाई।

HighLights

  1. सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई दी।
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का एमपी में जश्न।
  3. एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा को दी बधाई।

भोपाल(Delhi Election Result 2025)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के साथ भाजपा को मिलती बढ़त पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी खुशी जताई है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- आ-पदा से मुक्त हुआ दिल्ली।

प्रयागराज जाने से पहले उन्होंने भाजपा नेताओं को मिठाई खिलाई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप-दा और कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है। आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है।

जीत पर सभी को बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी कार्यकर्ताओं और साथियों को बधाई।

naidunia_image

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को केंद्र की तरह जनता का समर्थन मिला है। पीएम नरेन्द्र मोदी का देश की जनता के साथ जुड़ाव है। टुकड़े-टुकड़े गैंग में शामिल लोगों की हार हो रही है और अब देश एक दिशा में जा रहा है।


महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद अब दिल्ली में खिला कमल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। देशभर के लोगों की निगाहें देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव पर है। चुनाव के रुझानों में यहां कांटे की टक्कर बताई गई थी।

भाजपा नेताओं में खुशी का माहौल

naidunia_image

दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना में भाजपा को लगातार मिलती बढ़त के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भोपाल, इंदौर सहित कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।