शादी के बाद दहेज में 25 लाख की मांग, साॅफ्टवेयर इंजीनियर पर केस दर्ज
वर्ष 2023 में उसकी शादी गुजरात के गांधीनगर निवासी जयेश धराड़े से हुई थी। जयेश पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि पीड़िता गृहणी है। शादी के दौरान पीड़िता के परिवार ने सोना चांदी और जरूरत का सामान दहेज में दिया था, लेकिन शादी के एक महीने बाद जयेश और उसका परिवार दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने लगा।
Publish Date: Wed, 09 Jul 2025 09:38:53 PM (IST)
Updated Date: Wed, 09 Jul 2025 09:43:45 PM (IST)
भोपाल में सामने आया दहेज का मामला।नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गुजरात के गांधीनगर निवासी एक साफ्टवेयर इंजीनियर के विरूद्ध भोपाल के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।
इंजीनियर दो साल से दहेज में 25 लाख रुपये की मांग कर पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था, जिसके बाद तंग आकर पत्नी अपने मायके आ गई और पति के लगातार परेशान करने पर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
एसआई मोनिका सिंह कुशवाहा ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता भोपाल की रहने वाली है। वर्ष 2023 में उसकी शादी गुजरात के गांधीनगर निवासी जयेश धराड़े से हुई थी। जयेश पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि पीड़िता गृहणी है।
शादी के दौरान पीड़िता के परिवार ने सोना चांदी और जरूरत का सामान दहेज में दिया था, लेकिन शादी के एक महीने बाद जयेश और उसका परिवार दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने लगा।
न देने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते थे, जिससे तंग आकर वह अपने मायके लौट आई और महिला थाने में शिकायत की।