Vaishakh Month 2022: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भगवान विष्णु का प्रिय माह वैसाख 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस माह में कई बड़े तीज-त्योहारों व शुभ विवाह मुहुर्त रहेंगे। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसे वैशाख कहा जाता है, जो 16 मई तक रहेगा। भगवान विष्णु को माघ, कार्तिक और वैशाख महीने प्रिय हैं। साथ ही इस महीने परशुरामजी की उपासना की जाती है। धर्म, तप, यज्ञ और स्नान-दान के लिए यह माह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दौरान छह दिन सर्वार्थ सिद्धि, एक अमृत सिद्धि, सात और आठ मई को शनि और पुष्य नक्षत्र योग रहेंगे। इन योग में खरीदारी करना शुभ है। इसमें प्याऊ और जल केंद्रों की स्थापना करना शुभ होता है। इस महीने वरुथिनी, मोहिनी एकादशी, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी, सतुवाई अमावस्या और वैशाखी पूर्णिमा आदि बड़े तीज-त्योहार रहेंगे, जिनमें किए गए शुभ कार्यों का अक्षय फल मिलता है।
भगवान का बदल जाता है भोग
बैसाख महीने में भगवान विष्णु को पंचामृत और तुलसी दल का भोग लगाया जाता है। वहीं सफेद और पीले पुष्प का पूजा में उपयोग करना चाहिए। वहीं इस माह प्यासे को पानी पिलाने से गंगा स्नान का फल मिलता है।
किस दिन कौन सा रहेगा व्रत-त्योहार
23 अप्रैल : कालाष्टमी
26 अप्रैल : वरुथिनी एकादशी
27 अप्रैल : संत सेन जयंती
29 अप्रैल : शिव चतुर्दशी
तीन मई : अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती
चार मई : विनायकी चतुर्दशी
आठ मई : गंगा सप्तामी
10 मई : सीता नवमी
12 मई : मोहिनी एकादशी
13 मई : प्रदोष व्रत
14 मई : भगवान नृसिंहदेव प्रकटोत्सव
15 मई : सत्यनारायण व्रत, केवट जयंती
16 मई सोमवती पूर्णिमा, बुद्ध जयंती, वैशाख स्नान पूर्ण
इस महीने यह रहेंगे शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग : 28 अप्रैल शाम 6:21 से 29 अप्रैल रात्रि 12:30 बजे तक। चार मई- सूर्योदय से रात 12:38 बजे तक। छह मई- सुबह 6:48 से रात 11:38 बजे तक। 14 मई दोपहर 3:57 से रात्रि 11:56 बजे तक। 16 मई- दोपहर 1:56 से रात 12:50 बजे तक।
अमृत सिद्धि योग : 29 अप्रैल को सूर्योदय से शाम 6:52 बजे तक।
पुष्य नक्षत्र योग : सात मई को सुबह 9:20 से आठ अप्रैल को सुबह 11:37 बजे तक।