• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्विजय सिंह कसाइयों के नए वकील : रामेश्‍वर शर्मा

पूर्व मुख्‍यमंत्री के वीर सावरकर और गोमांस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा विधायक ने किया पलटवार।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 26 Dec 2021 12:36:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Dec 2021 12:36:58 PM (IST)
दिग्विजय सिंह कसाइयों के नए वकील : रामेश्‍वर शर्मा

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एक दिन पूर्व वीर सावरकर और गोमांस को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर अब विधानसभा के पूर्व सामयिक अध्यक्ष व शहर की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। विधायक शर्मा ने दिग्‍विजय सिंह को कसाइयों का नया वकील करार देते हुए कहा कि उनके इस बयान के बाद गोहत्‍या के प्रकरण बढ़ सकते हैं। उन्‍होंने अपील की कि दिग्‍विजय सिंह ऐसे ऊलजलूल बयान देना बंद करें।

कसाइयों के नये वकील दिग्विजय सिंह ... pic.twitter.com/dz6p8IjN7O

— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) December 26, 2021

गौरतलब है कि पूर्व मंख्यमंत्री दिग्विजय ने शनिवार को कहा था कि जो सावरकर भाजपा के आइकान हैं, वो ही गोहत्या के समर्थक थे। वीर सावरकर की पुस्तक में लिखा है कि 'जो गाय अपने मल में ही लोट ले, वो हमारी माता कैसे हो सकती है, गोमांस खाने में भी कोई बुराई नहीं है।' हालांकि दिग्विजय सिंह ने किताब का नाम नहीं बताया।


इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह को घेरना शुरू कर दिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के ऐसे महापुरुष हैं, जो हिंदूओं को लगातार बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इनती मेहनत हिंदूओं की भलाई के लिए काम करते तो आज कांग्रेस गर्त में नहीं जाती। कभी सावरकर के नाम पर गलत टिप्पणी करते हैं तो कभी अन्य महापुरुषों के खिलाफ गलत बोलते हैं। आंतकवादियों को जी लगाकर संबोधित करते हैं। हिंदूओं को खिलाफ जहर उगलते हैं। दिग्‍विजय जी, गोमाताओं की कटवाने की मंशा आपके पूर्वजों की थी। आप सुधर जाओ, संभल जाओ नहीं तो कांग्रेसियों की आर्थियां उठाने के लिए चार हिंदू भी नहीं आएंगे।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच जुबानी जंग कई दिनों से चल रही है। पिछले महीने विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलखेड़ा गांव में कहा था कि कोई कांग्रेसी आए तो उसके घुटने तोड़ दो। इस पर दिग्विजय सिंह ने रामधुन गाकर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के साथ उनके बंगले की ओर कूच करते हुए इसका जवाब दिया था।