• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्विजय सिंह का फिर विवादित बयान, कहा सावरकर के मुताबिक गोमांस खाना बुरा नहीं

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 26 Dec 2021 10:16:01 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Dec 2021 11:27:51 AM (IST)
दिग्विजय सिंह का फिर विवादित बयान, कहा सावरकर के मुताबिक गोमांस खाना बुरा नहीं

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है 'जो गाय अपने मल में ही लोट ले, वो हमारी माता कैसे हो सकती है, गोमांस खाने में भी कोई बुराई नहीं है।' हालांकि दिग्विजय सिंह ने किताब का नाम नहीं बताया। दिग्विजय भोपाल स्थित नर्मदा भवन मंदिर में कांग्रेस के जनजागरण अभियान को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने सावरकर की किताब के ही हवाले से यह भी कहा कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई नाता नहीं है। तमाम हिंदू गोमांस खाते हैं और पूछते हैं कि कहां लिखा है कि गोमांस नहीं खाना चाहिए। दिग्विजय ने यह भी कहा कि अधिसंख्य हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं। दिग्विजय ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। अगर वर्ष 2024 में मोदी फिर आ गए या भाजपा आ गई तो सबसे पहले संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। इन लोगों ने रसिया (रूस)-चीन माडल अपना लिया है।

#WATCH | Veer Savarkar in his book has written that the Hindu religion doesn't have any relation with Hindutva. He also wrote that cow... can't be our mother and there is no problem in eating cow beef: Congress leader Digvijaya Singh in Madhya Pradesh's Bhopal pic.twitter.com/wYsk4YXmDJ

— ANI (@ANI) December 25, 2021

गाय हमारी माता है : लक्ष्मण कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि गाय हमारी माता स्वरूप है। उसके भक्षण के बारे में सोचना भी पाप है। हम बेरोजगारी, महंगाई पर चिंता करें, चर्चा करें तो उचित होगा। उनके इस ट्वीट पर लोग प्रतिक्रिया कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने टिप्पणी किया कि यह बात आप अपने भाई को समझाएं।


हिंदू विरोधी चेहरा उजागर

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह सिर्फ हिंदुओं को बदनाम करने में लगे रहते हैं। वीर सावरकर से व देशभक्त संगठनों को लेकर उल्टी बात कर मुस्लिमों को खुश करना चाहते हैं। वे गो हत्या को बढ़ावा दे रहे हैं। ये मुसलमानों को उकसाकर हिंदू-मुस्लिम दंगे करवाना चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।