• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

राहुल गांधी की चाय पार्टी में दिग्विजय सिंह बने चर्चा का केंद्र; कांग्रेस नेता बोले- 'यंग ब्वाय' हैं

नई दिल्ली में चाय पार्टी के दौरान राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह से उत्साहपूर्वक हाथ मिलाया। इस मुलाकात को कांग्रेस में दिग्विजय के महत्व से जोड़कर देखा जा रहा है।

By Dhananajay Pratap SinghEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:03:21 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:03:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राहुल गांधी की चाय पार्टी में दिग्विजय सिंह बने चर्चा का केंद्र; कांग्रेस नेता बोले- 'यंग ब्वाय' हैं
फोटो-सोशल मीडिया से ली गई है।

HighLights

  1. नई दिल्ली में चाय पार्टी के दौरान राहुल गांधी से मिले दिग्विजय सिंह
  2. मुलाकात को कांग्रेस में दिग्विजय के महत्व से जोड़कर देखा जा रहा है
  3. दिग्विजय ने नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की बात कही

धनंजय प्रताप सिंह, नईदुनिया, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बीते दिनों नई दिल्ली में दी गई चाय पार्टी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चर्चा का केंद्र बने रहे। जैसे ही दिग्विजय पहुंचे तो राहुल गांधी ने उत्साह के साथ उनसे हाथ मिलाया। उनका हाथ दोनों हाथों से थामते हुए बोले- आजकल मैं पंजाब बहुत जा रहा हूं इसलिए पंजाबी स्टाइल में हैंडशैक कर रहा हूं। राहुल की दिग्विजय के लिए गर्मजोशी देखकर मध्य प्रदेश के नेता आश्चर्यचकित रह गए।

सियासी गलियारों में मुलाकात और राहुल गांधी के इस खास अंदाज के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के लिए दिग्विजय सिंह का महत्व कम नहीं हुआ है।

दिग्विजय की पदयात्रा

बता दें, दिग्विजय सिंह इन दिनों उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस के नेता उन्हें 'यंग ब्वाय' कह रहे हैं। पदयात्रा को भले ही गैर राजनीतिक बताया गया हो लेकिन इसके राजनीतिक प्रभाव से इन्कार नहीं किया जा सकता। चाय पार्टी में प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी भी शामिल हुए।


मध्य प्रदेश से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा जैसे प्रमुख चेहरे चाय पार्टी में बुलाए गए थे। लौटते ही जीतू और उमंग का बढ़ाया उत्साह दिग्विजय सिंह दिल्ली से लौटे तो कहा कि वर्ष 2028 का विधानसभा चुनाव जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

इसके पीछे के समीकरण भी समझना पड़ेगा। जीतू पटवारी ओबीसी वर्ग का प्रमुख चेहरा हैं, जबकि उमंग सिंघार आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस जोड़ी को आगे कर कांग्रेस राज्य के दो सबसे बड़े वोट बैंक को साधने की रणनीति बना रही है।

यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह की पदयात्रा: रामधुन, भजन-कीर्तन के साथ अयोध्या की ओर बढ़ते कदम, 15 दिन में तय की 250 किमी दूरी

नई पीढ़ी को कमान

दिग्विजय ने नई पीढ़ी को संदेश दे दिया कि स्टेयरिंग आप संभालो, मार्गदर्शन हम देंगे। इस बयान के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को मार्गदर्शक की भूमिका तक सीमित रखने का संकेत भी दिया गया है। कमल नाथ को वरिष्ठ बताते हुए कमान नई पीढ़ी को सौंपने का सुझाव दिया। पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों को शांत करने और एकजुटता का संदेश देने के प्रयास के तौर पर भी दिग्विजय सिंह के इस बयान को देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की राजनीतिक स्वीकार्यता को कम नहीं समझना चाहिए। शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन नेताओं को दिया जाने वाला सम्मान बड़ा राजनीतिक संदेश है। - केके मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।