• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में देर रात कट मारने की बात पर विवाद; ऑटो चालक से मारपीट, फिर भीड़ ने युवकों को सिखाया सबक

अशोका गार्डन क्षेत्र में कट मारने की बात को लेकर ऑटो चालक और बाइक सवार युवकों में मारपीट शुरू हो गई। पहले युवकों ने ऑटो चालक को पीटा, फिर भीड़ ने युवक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 04:37:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 04:37:37 PM (IST)
भोपाल में देर रात कट मारने की बात पर विवाद; ऑटो चालक से मारपीट, फिर भीड़ ने युवकों को सिखाया सबक
प्रतीकात्मक फाेटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. अशोका गार्डन के 80 फीट रोड पर कट मारने की बात पर विवाद
  2. ऑटो चालक और बाइक सवार युवकों में जमकर हुई मारपीट
  3. मौजूद लोगों ने करीब आधा दर्जन युवकों को पकड़कर पिटाई की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर जमकर मारपीट होने लगी।

बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की, जिसके बाद मौके पर जुटी भीड़ ने युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक अदनान उर्फ अयान खान पर अभिषेक ठाकुर की बाइक को कट मारने का आरोप है। बाइक पर पीछे बैठे अभिषेक के दोस्त को चोट लगने के बाद विवाद शुरू हुआ।

आरोप है कि अभिषेक और उसके साथियों ने ऑटो चालक को सड़क पर रोककर उसके साथ मारपीट की।

रॉन्ग साइड से बाइक आने का दावा

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे में ऑटो चालक की गलती नहीं थी। उनके मुताबिक बाइक सवार युवक रॉन्ग साइड से आए और ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।


मारपीट होते देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थिति बदल गई और लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

पहले ऑटो चालक से मारपीट, फिर युवकों की पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने पहले युवकों को ऑटो चालक के साथ मारपीट करते देखा। इससे नाराज भीड़ ने युवकों को घेर लिया। देखते ही देखते करीब आधा दर्जन युवकों के साथ मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर हंगामा होने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस का कहना है कि बाद में ऑटो चालक और युवकों के बीच दोबारा मारपीट हुई। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑटो चालक द्वारा अपने साथियों को बुलाने की बात से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें- बुर्के में तलवारबाजी पर शहर मुफ्ती के बयान से बवाल; भोपाल में मुस्लिम समाज पहुंचा महिला आयोग और थाने, FIR की मांग

थाने में दोनों पक्षों ने किया समझौता

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर लिया और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही।

घटना के वीडियो में सड़क पर मारपीट और लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।