भोपाल के मोती मस्जिद चौराहे पर रॉन्ग साइड एंट्री को लेकर विवाद; युवक पर छुरी से हमला, तीन आरोपी फरार
बहस बढ़ने पर तीन अज्ञात आरोपितों ने एक व्यक्ति पर छुरी से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 11:20:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 11:20:21 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- भोपाल के मोती मस्जिद चौराहे का मामला
- रॉन्ग साइड एंट्री पर विवाद, छुरी से किया हमला
- तलैया क्षेत्र पुलिस का केस, तीन आरोपी फरार
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सोमवार को राजधानी भोपाल के व्यस्ततम मोती मस्जिद चौराहे पर बैरिकेड के पास रॉन्ग साइड से गाड़ी घुसाने को लेकर अचानक विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि तीन अज्ञात आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति पर छुरी से जानलेवा हमला कर दिया और घटना के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए।
सरेराह हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला तलैया थाना क्षेत्र का है।
तीनों आरोपी फरार
तलैया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।