
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन जारी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

आंदोलन के चलते ऐतिहासिक हमीदिया अस्पताल की ओपीडी (OPD) सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं, जिसके कारण दूर-दराज से पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
.jpeg)
प्रदर्शन के कारण सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एहतियातन पॉलीटेक्निक चौराहे की ओर से सीएम हाउस जाने वाले एक तरफ के रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है।
.jpeg)
इसी बीच, आंदोलन स्थल के समीप एक कार में अचानक आग लगने की घटना भी सामने आई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टरों के इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा डॉक्टरों से मुलाकात करने पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने के प्रयास में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें- 4 दिन की मशक्कत, फिर भी नहीं हिली उज्जैन की 1000 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा, नगर निगम भी हैरान