• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Online Trading में फंसाकर भोपाल में दवा कंपनी के अधिकारी से हड़पे 50 लाख

बागसेवनिया के कुंदन नगर में रहने वाले 45 वर्षीय दवा कंपनी के अधिकारी उमेश ठाकरे ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। उनको साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग (शेयर मा...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 07 Oct 2025 10:37:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Oct 2025 10:37:47 PM (IST)
Online Trading में फंसाकर भोपाल में दवा कंपनी के अधिकारी से हड़पे 50 लाख
भोपाल में दवा कंपनी के अधिकारी से हड़पे 50 लाख

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बागसेवनिया के कुंदन नगर में रहने वाले 45 वर्षीय दवा कंपनी के अधिकारी उमेश ठाकरे ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। उनको साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग (शेयर मार्केट) के जाल में फंसाया और एक एप डाउनलोड कराकर उनके से करीब 50.45 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में जब उन्होंने जब मुनाफा नजर आने पर रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनको धमकाया और साढ़े सात करोड़ के जुर्माना भरने की बात करने लगे।

क्यूआइबी नाम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कराया

बाद में उन्हें समझ आया कि वह ठगी के शिकार हो गए और उन्होंने बागसेवनिया थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत की। बागसेवनिया थाने के एएसआइ मनोज शर्मा ने बताया कि उमेश ठाकरे मंडीदीप स्थित निजी दवा फैक्ट्री में प्रोडेक्शन अधिकारी हैं। कुछ समय से पहले पैरालाइसिस अटैक आने के बाद से वह बीमार रहते हैं। एक अगस्त 2025 को उनके पास मोबाइल नंबर वाट्सएप पर अनु शर्मा नाम से एक व्यक्ति ने संपर्क किया और कहा कि क्यूआइबी नाम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कराते हैं, इसके बाद अन्य नंबर से एंजी जोंस के नाम के व्यक्ति उन्हें बर्गर नाम का एक एप डाउनलोड कराया गया।


निवेश की रकम में तीन करोड़ का मुनाफा

शुरूआत छोटे मोटे लाभ दिलवाए और बाद में आइपीओ में निवेश का झांसा दिया। उनसे मधेपुरा बिहार, कोलकाता और दुर्गापुर जिला वर्धमान में पश्चिचम बंगाल, रावाभाटा रायपुर छत्तीसगढ़ के खातों में करीब 50.45 लाख रुपये जमा करा लिए गए। बाद में उन्हें निवेश की रकम में तीन करोड़ का मुनाफा ऑनलाइन नजर आने लगा, तो उन्होंने रकम निकलने की कोशिश की तो शातिर ठगों ने उन्हें 37 लाख रुपये का टैक्स जमा करना होगा। अगर रकम नहीं दी तो सात करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसके बाद वह रकम पर बात करते तो उन्हें धमकाया जा रहा है। इस पर उन्होंने बागसेवनिया थाने में शिकायत की। पुलिसा ने अनु शर्मा, एजी जोंस और बरगर एप समेत अन्य लोगों पर एफआइआर दर्ज कर ली है।