• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dry Day on Holi: होली और रंगपंचमी पर ड्राई डे, नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें

भोपाल जिले में होली और रंगपंचमी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इन दिनों में शराब दुकानें बंद रहेंगी और खोलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 13 Mar 2025 11:07:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Mar 2025 11:13:57 AM (IST)
Dry Day on Holi: होली और रंगपंचमी पर ड्राई डे, नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें
19 मार्च रंगपंचमी पर शाम पांच बजे तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. भोपाल कलेक्टर ने जारी किया ड्राई डे का आदेश।
  2. शराब बेचते हुए पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई।
  3. शहर में रेस्टोंरेंट में भी परोसी जा रही है शराब।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल(Dry Day on Holi)। भोपाल जिले में होली और रंगपंचमी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इन दिनों में शराब दुकानें बंद रहेंगी और खोलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि होली खेले जाने वाले दिन शुक्रवार यानि 14 मार्च को सभी 87 शराब दुकानें बंद रहेंगी।

इसी तरह 19 मार्च रंगपंचमी पर शाम पांच बजे तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। इन दोनों दिन भांग और भांगघोटा की दुकानें खोली जा सकेंगी। जबकि शराब दुकानों के साथ ही सभी इकाईयां, वाइन आउटलेट, सभी तरह के मादक द्रव्यों के विक्रय की फुटकर व थोक दुकानें, देशी व अंग्रेजी शराब भंडारागार नियमानुसार बंद रहेंगे।


एक दर्जन होटल-रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब

naidunia_image

होली से पहले आबकारी विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट,ढाबों की तलाश शुरू कर दी है।टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी तो एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में शराब परोसी जा रही थी।यहां टीम ने शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि बुधवार देर रात होली टीम सहित अयोध्या नगर बायपास, रायसेन रोड क्षेत्र के रौनक ढाबा,राज दरबार, क्लाउड 11, पीबीआर कैफे, आचमन, खुशी सहित अन्य होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर दबिश दी।

naidunia_image

जहां अवैध रूप से लोगों को शराब परोसी जा रही थी। इससे संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।