
महिला एवं बाल विकास मत्रालय के सचिव ने किया गौरवी का निरीक्षण
भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि
जेपी अस्पताल स्थित 'गौरवी' केन्द्र का विस्तार किया जाएगा। मौजूदा भवन के ऊपर कुछ और कक्ष तैयार किए जाएंगे। काउंसलर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बात बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव डॉ. रबीन्द्र पनवर को दी। पनबर गौरवी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
पनबर ने यहां पर शिकायत दर्ज कराने आई पांच महिलाओं से बात की। कुछ पीड़िताओं की फाइलें भी देखी। उन्होंने गौरवी में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में गौरवी का संचालन कर रहे एनजीओ 'एक्शन एड' के अधिकारियों से पूछा। पनबर ने गौरवी द्वारा हिंसा पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों सराहना की। उन्होंने महिलाओं के लिए बनाए गए आश्रय स्थल 'मातृछाया' का भी निरीक्षण किया।