नवदुनिया, प्रतिनिधि भोपाल। श्री हिंदू अखाड़ा महासंघ की ओर से राजधानी में विजयदशमी महापर्व पर शस्त्रों का प्रदर्शन किया। पुराने शहर में निकाले गए चल समारेाह में अखाड़ों में शामिल बेटे व बेटियों ने तलवारों से करतब दिखा। इसमें जगदीशपुर, मालीखेड़ी, नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा, चांदबाड़ सहित अन्य स्थानों पर अखाड़े में कई युवक-युवतियों और वृद्ध लोगों ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया।
महासंघ के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा और सचिव अनिल ठाकुर ने बताया कि पुराने शहर में परंपरा अनुसार अखाड़े का प्रदर्शन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा आगे बढ़ाते हुए अखाड़ों ने शस्त्रों ने प्रदर्शन किया। पवनसुत, पूरनलाल कनौजिया, खेड़ापति अखाड़ा, जगदीश कुशवाहा खेड़ापति महावीर अखाड़ा, नाथूराम-धनुप साहू, जगन्नाथपुरी धाम अखाड़ा, जगन्नाथ जल श्रीकृष्ण-अर्जुन अखाड़ा सहित अन्य अखाड़ों ने बारी-बारी से करतब दिखाए। अखाड़ों को पुरस्कृत भी किया गया।
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में दूसरे दिन भी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।सीहोर नाका झूलेलाल विसर्जन घाट पर सुबह से रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा। देर रात को चल समारोह का चंचल चौराहे पर स्वागत किया गया। शारदीय नवरात्रि के पर्व समापन पर सैनिक कालोनी नुक्कड़ वाली माता मंदिर में दुर्गा सप्तशति का पाठ आचार्य विद्वान ब्राह्मण द्वारा हवन पूजन के साथ किया गया।
पंडित रवि पटेरिया एवं अनीश मिश्रा के सानिध्य में पूजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मूलचंदानी, निर्मल सोनी, दीपाली दुबे शीला राजपूत, रोहित परमार, रूप कुमार सोनी, विष्णु प्रसाद बाथम, रोहित चौहान, नवीन रामचंदानी, श्याम कनोजिया आदि भक्तों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की।फोटो- सैनिक कालोनी माता मंदिर में दुर्गा सप्तशति का पाठ एवं पूजन किया गया।
भोपाल विजयादशमी के अवसर पर शनिवार सुबह नेहरु नगर स्थित पुलिस लाइन विधि विधान के साथ परंपरागत शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर हुए हवन में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, आला अधिकारियों ने भी आहुति दी। दशहरा के अवसर पारंपरिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है।
जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र एवं विभाग के वाहनों का पूजन किया जाता है। इसी क्रम में नगरीय पुलिस का शस्त्र पूजन कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में हुआ। सभी शस्त्रों पर रोली लगाने के साथ कलावा बांधे गए और पुष्प भी चढ़ाए गए। वैदिक ब्राह्मण के सान्निध्य में मां भगवती का पूजन एवं मन्त्रोपचार के साथ हवन किया गया। तत्पश्चात आरती की गई।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस परिवार एवं समस्त शहरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने हेतु आग्रह किया।