• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी वालों के लिए खुशखबरी... मतदाता सूची में नाम खोजने, जुड़वाने को भटकना नहीं होगा, ECINET पर सभी सुविधा

मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 09:11:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 09:11:46 PM (IST)
एमपी वालों के लिए खुशखबरी... मतदाता सूची में नाम खोजने, जुड़वाने को भटकना नहीं होगा, ECINET पर सभी सुविधा
मतदाता सूची में नाम खोजने, जुड़वाने को भटकना नहीं होगा, ECINET पर सभी सुविधा

HighLights

  1. ECINET प्लेटफॉर्म पर मतदाताओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं
  2. वोटर लिस्ट में नाम खोजने से लेकर शिकायतों का होगा निपटारा
  3. डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए अब अलग ऐप की जरूरत नहीं

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से मतदाता पहचान पत्र और आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत भी की जा सकती है।

निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट 22 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया। इसमें मतदाता, चुनाव अधिकारी और राजनीतिक दलों के लिए सभी प्रमुख सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।


ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये प्रमुख सेवाएं

इसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, उम्मीदवार संबंधी जानकारी, निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क, बूथ स्तरीय अधिकारी से कॉल बुक करने की सुविधा, डिजिटल मतदाता परिचय पत्र डाउनलोड, मतदान का रुझान तथा शिकायत निवारण सहित सेवाएं एक ही स्थान पर मिल जाती हैं। चुनाव में प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य जानकारी भी देखी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan Special Train: उज्जैन-भोपाल मार्ग पर 8 सितंबर तक दौड़ेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा टाइम टेबल