
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्रिप्टोकरेंसी और स्टेबल कॉइन के जरिए अनधिकृत तरीके से सीमा पार धन हस्तांतरण के मामले में बेंगलुरु की कंपनी आरपीएफएएस टेक्नोलॉजी से जुड़े मध्य प्रदेश में एक और बेंगलुरु में तीन स्थानों पर छापा मारा। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के अंतर्गत ईडी ने यह कार्रवाई की है।
कंपनी मड्रेक्स एंड सेबर.मनी नाम से प्लेटफॉर्म संचालित करती है। आरोप है कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग कर बड़े पैमाने पर फेमा नियमों का उल्लंघन करते हुए सीमा पार वित्तीय लेनदेन किए जा रहे थे।
ईडी की प्रारंभिक जांच और खुफिया जानकारी में सामने आया कि कंपनी यूएसडीटी और यूएसडीसी जैसे स्टेबल कॉइन के माध्यम से सीमा पार धन हस्तांतरण की सुविधा दे रही थी।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में गड़बड़ी पर सब इंजीनियर पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना और रोकी वेतन वृद्धि
इसके लिए अधिकृत बैंकिंग माध्यमों और आरबीआई नियमों को दरकिनार किया जा रहा था। कंपनी इंटरनेट पर तत्काल और तेजी से अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण की सेवाओं का प्रचार भी कर रही थी।