• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid Ul Adha 2024: भोपाल में मुस्लिम समाज मना रहा ईद उल अजहा, ताजुल सहित सभी मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल में ईद उल अजहा के मौके पर शहर काजी ने ईदगाह पर सबसे पहले नमाज अदा करवाई। इसके बाद ताजुल मस्जिद, जामा मस्जिद, मोती मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में ई...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 08:37:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jun 2024 08:55:08 AM (IST)
Eid Ul Adha 2024: भोपाल में मुस्लिम समाज मना रहा ईद उल अजहा, ताजुल सहित सभी मस्जिदों में अदा हुई नमाज
ताजुल मस्जिद पर ईद की नमाज अदा की गई।

HighLights

  1. भोपाल में ईदगाह के बाद जामा मस्जिद, ताजुल मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में अदा हुई नमाज।
  2. शहर में ईद के बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है।
  3. दाऊदी बोहरा समाज ने रविवार को मनाया ईद उल अजहा का त्योहार।

Eid Ul Adha 2024: भोपाल। इस्लामी महीने जिल हिज्ज की 10 तारीख को आज ईद उल अजहा मनाई जा रही है। भोपाल में ईदगाह शहर की सभी मस्जिदों में सोमवार सुबह ईद की नमाज अदा की गई। ईद की पहली नमाज ईदगाह पर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने अदा करवाई।

इसके बाद जामा मस्जिद, ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा हुई। आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष डा. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि अकीदत का यह त्योहार 3 दिन तक चलता रहेगा।

ईद का बाजार गुलजार, 70 करोड़ रुपये तक कारोबार होने के आसार

ईद उल अजहा पर्व पर भोपाल के बाजार में रौनक दिख रही है। शहर सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। लोग बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

शहर के करोंद, सुभाष नगर, गांधीनगर, इब्राहिमपुरा, चौक बाजार, नदीम रोड, जहांगीराबाद, लक्ष्मी टॉकीज सहित अन्य बाजारों में ईद उल अजहा के चलते 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

naidunia_image

दाऊदी बोहरा समुदाय ने रविवार को मनाई ईद

दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा भोपाल शहर की मस्जिदों में रविवार को ईद की नमाज अदा की। इसके बाद बोहरा समाज ने कुर्बानी देकर अल्लाह के लिए अपनी अकीदत पेश की। दाऊदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि ईद उल अजहा के मौके पर शहर की मालीखेड़ा, सैफिया रोड, अलीगंज, सईद कालोनी आदि जमातखाना में ईद का विशेष खुतबा हुआ।


naidunia_image

पीरगेट स्थित मालीपुरा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद एक-दूसरे को परंपरागत तरीके से मुबारकबाद देतीं बोहरा समाज की महिलाएं। इस मौके पर सभी ने देश में शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

तीन दिन तक चलेगा कुर्बानी का सिलसिला

मजहबी उलेमाओं ने त्योहार को लेकर खास तकरीर की। सुबह फजीर की नमाज के फौरन बाद हुए इस कार्यक्रम के बाद अकीदतमंद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानी का यह सिलसिला तीन दिन तक चलेगा।