• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में घर में घुसकर 8 लोगों को अगवा किया, 10 लाख की फिरौती मांगी; दिल्ली की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

भोपाल के गांधीनगर स्थित एयरोसिटी कॉलोनी में किराये के मकान से दो युवतियों सहित 8 लोगों को कथित तौर पर अगवा कर दो गाड़ियों में पिपलानी क्षेत्र ले जाया ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 07:52:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 07:52:13 AM (IST)
भोपाल में घर में घुसकर 8 लोगों को अगवा किया, 10 लाख की फिरौती मांगी; दिल्ली की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. भोपाल में घर में घुसकर आठ लोगों का अपहरण
  2. दिल्ली के दोस्त से फोन पर 10 लाख रुपये मांगे
  3. तीन आरोपी गिरफ्तार, सभी लोगों को छुड़ाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । गांधीनगर के एयरोसिटी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे कैफे कर्मचारियों को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। ग्वालियर के एक कैफे संचालक ने दो लाख रुपये के विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपित शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात घर में घुसे और दो युवतियों सहित 8 लोगों को मारपीट कर दो गाड़ियों में बैठाया। इसके बाद उन्हें पिपलानी क्षेत्र में ले गए। दिल्ली में रहने वाले एक युवक के दोस्त से फिरौती मांगने पर पुलिस को घटना की सूचना मिली।


पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी 8 लोगों को मुक्त करा लिया, जबकि मुख्य आरोपित फरार है।

ग्वालियर के कैफे संचालक ने की वारदात

गांधीनगर पुलिस के अनुसार, ग्वालियर के आरोपित का भोपाल में आईएसबीटी के पास कैफे था। अगवा किए गए लोग वहां काम करते थे। आरोप है कि कर्मचारियों से करीब दो लाख रुपये की धोखाधड़ी को लेकर विवाद चल रहा था।

रुपये मांगने पर नहीं मिलने से नाराज कैफे संचालक अपने भोपाल निवासी साथियों राधे, अमन, बालेंद्र और अन्य लोगों के साथ उनके किराये के कमरे पर पहुंचा। वहां मारपीट कर सभी को जबरन गाड़ियों में बैठा लिया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में गरबा के दौरान भारी बवाल, अश्लील गानों व मुस्लिम युवकों की एंट्री पर विवाद, कॉलेज में चले लात-घूंसे; FIR दर्ज

दिल्ली में फोन कर मांगी फिरौती

आरोपितों ने बंधक बनाए गए एक युवक के दिल्ली निवासी दोस्त को फोन कर 10 लाख रुपये मांगे। उसने रात करीब एक बजे डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद गांधीनगर पुलिस ने कार के नंबर और आरोपितों के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पिपलानी चौराहे के पास दबिश देकर तीन आरोपितों को पकड़ लिया और आठों बंधकों को छुड़ा लिया।

पुलिस ने मारपीट, बंधक बनाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार मुख्य आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।