• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election 2023: टिकट वितरण को लेकर भाजपा में उभरा असंतोष, पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने किया पार्टी दफ्तर का घेराव

भाजपा ने पांचवीं सूची में भगवानदास सबनानी को भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से प्रत्याशी बनाकर सिंधी समाज को जरूर साधा, लेकिन इसका विरोध भी हो रहा है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 22 Oct 2023 11:02:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Oct 2023 11:02:05 AM (IST)
Election 2023: टिकट वितरण को लेकर भाजपा में उभरा असंतोष, पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने किया पार्टी दफ्तर का घेराव

HighLights

  1. उमाशंकर गुप्ता पार्षद, महापौर, निगम मंडल के अध्यक्ष रहे हैं।
  2. भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से तीन बार विधायक रहे हैं।
  3. वर्ष 2018 में चुनाव हार गए थे उमाशंकर गुप्ता।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पांचवीं सूची शनिवार को जारी कर दी। इसमें भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को प्रत्याशी घोषित किया। सूची में सबनानी का नाम देखकर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थक भाजपा आलाकमान के निर्णय से नाराज हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय को घेरने पहुंच गए। सबनानी को टिकट देने पर नाराजगी जताई।

naidunia_image

तीन बार विधायक रहे हैं उमाशंकर गुप्ता

माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति, शंकर मकोरिया सहित बड़ी संख्या में गुप्ता के समर्थकों ने पहुंच कर नारेबाजी की। सबनानी का टिकट वापस लेने की मांग रखी। प्रजापति ने कहा कि उमाशंकर गुप्ता पार्षद, महापौर, निगम मंडल के अध्यक्ष रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम से तीन बार विधायक रहे हैं। प्रदेश के गृहमंत्री रहे। वर्ष-2018 में चुनाव हार गए। भाजपा के अन्य विधायक भी चुनाव हारे, जब उन्हें टिकट मिल सकता है तो उमाशंकर गुप्ता का टिकट क्यों काटा गया? इसी के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया और टिकट बदलने की मांग भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों से रखी।


कांग्रेस में भी उठ रहे बागी सुर

इधर शहर के दक्षिण-पश्चिम, बैरसिया, हुजूर, उत्तर विधानसभा क्षेत्र में दावेदारी जता रहे नाराज कांग्रेसी प्रत्याशियों के विरोध में आ गए हैं। गोविंदपुरा, मध्य, नरेला में भाजपा व कांग्रेस को बागी नेताओं से भितरघात होने का डर सताने लगा है। बता दें कि भाजपा की ओर से इस सीट पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के अलावा राहुल कोठारी, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह सुमित पचौरी दावेदारी जता रहे थे।

भोपाल में विधानसभा क्षेत्रवार कहां क्या है स्थिति

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र : कांग्रेस ने विधायक पीसी शर्मा को फिर टिकट दिया है। यहीं से संजीव सक्सेना भी टिकट मांग रहे थे। शुक्रवार को कांग्रेस ने संजीव सक्सेना के भाई पार्षद प्रवीण सक्सेना को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाकर डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र : यहां से कृष्णा गौर का सड़कों पर विरोध नहीं है। कांग्रेस ने रवींद्र साहू झूमरवाला को मैदान में उतारा है। यहां से श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने दावेदारी की थी। दीप्ति सिंह ने भी उम्मीदवारी जताई थी। टिकट न मिलने से ये नाराज हैं।

हुजूर विधानसभा क्षेत्र : यहां से टिकट नहीं मिलने से भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए जितेंद्र डागा ने नाराजगी जताई है। पत्र लिखकर कहा है कि मुझे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टिकट देने का भरोसा दिलाया था। अचानक नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिला दिया। डागा ने टिकट बदलने की मांग कांग्रेस आला कमान से की है। वह कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी का विरोध खुलकर विरोध कर रहे हैं।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र : यहां आतिफ अकील के विरोध में कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम, आतिफ के चाचा आमिर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून का विरोध जारी है। इस्लाम ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आलोक शर्मा का विरोध नहीं है।

मध्य विधानसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी ध्रुव नारायण का विरोध नहीं है। कांग्रेस के आरिफ मसूद के सामने साजिद अली ताकत दिखाते रहे हैं।

बैरसिया विधानसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री का खुलकर विरोध नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण का विरोध उन्हीं की पार्टी के कुछ नेता कर रहे हैं।

नरेला विधानसभा क्षेत्र : भाजपा ने विश्वास सारंग को फिर प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस ने मनोज शुक्ला पर दांव खेला है। दोनों दलों में विरोध नहीं दिख रहा।