• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election 2023: दिग्विजय सिंह के फर्जी त्यागपत्र को लेकर भोपाल में एफआइआर, कांग्रेस ने की थी शिकायत

क्राइम ब्रांच ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण। कांग्रेस ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी पर लगाया था फर्जी त्यागपत्र बहुप्रसारित करने का ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 16 Oct 2023 01:42:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Oct 2023 02:11:37 PM (IST)
Election 2023: दिग्विजय सिंह के फर्जी त्यागपत्र को लेकर भोपाल में एफआइआर, कांग्रेस ने की थी शिकायत

HighLights

  1. कांग्रेस ने साइब क्राइम सेल में दर्ज कराई थी शिकायत।
  2. कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा था कि दिग्विजय सिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से उनका फर्जी त्यागपत्र बहुप्रसारित किया गया है।
  3. क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया प्रकरण।

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता देने के फर्जी पत्र के मामले में भोपाल में एफआइआर दर्ज की गई है। एफआइआर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की है, जिसमें अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद दोपहर में दिग्विजय सिंह के कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का पत्र इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। इस पर तुरंत ही खुद दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी ने इसका खंडन किया था।

#WATCH | Madhya Pradesh: On former MP CM & Congress Leader Digvijay Singh's fake resignation letter case, Bhopal Cyber Crime ACP, Sujeet Tiwari says, "We have registered a case. Yesterday, there was a complaint that a letter had been posted on X saying that Digvijay Singh is… pic.twitter.com/kTjZJJAIhy

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 16, 2023


साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई थी शिकायत

इस मामले में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, इंटरनेट मीडिया के समन्वयक योगेंद्र सिंह परिहार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें यह कहा गया कि दिग्विजय सिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से उनका फर्जी त्यागपत्र बहुप्रसारित किया गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पर लगाया था आरोप

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी पर दिग्विजय सिंह का यह फर्जी त्यागपत्र तैयार कराने और उसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने का आरोप लगाया था। वहीं, इस आरोप को झूठा बताते हुए वाजपेयी ने कहा कि सवाल पूछने पर कांग्रेस आरोप लगाने लगती है।

इस फर्जी त्यागपत्र के सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह ने इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह अंतिम सांस तक कांग्रेस में रहेंगे।