भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा के पक्ष में रूझान आने से राजधानी भोपाल में भी भाजपा समर्थकों द्वारा खुशी मनाई जाने लगी है। जिला भाजपा, प्रदेश भाजपा कार्यालय में रूझान के मुताबिक जीत की उम्मीद से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग जीत की खुशी मना रहे हैं। उनका कहना है कि पांच में से चार राज्यों में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है। इससे जीत की खुशी दोगुनी हो गई। शाहजहानाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुँह मीठा कराया एवं रंग-गुलाल से 4 राज्यो में बीजेपी की सरकार बनने की खुशी में होली भी मनाई।
LIVE : भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में हुई प्रचंड विजय का भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में उत्सव!https://t.co/EEb3VH2rFz
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) March 10, 2022
राजधानी में संस्कृति बचाओ मंच ने न्यू मार्केट में टाप एंड टाउन कार्नर के पास एकत्रित होकर भाजपा की जीत की घोषणा करते हुए खुशी मनानी शुरू कर दी है। अतिशबाजी की जा रही है। एक-दूसरे को मंच के पदाधिकारी जीत की खुशी में बधाई दे रहे हैं। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पूरी उम्मीद थी कि भाजपा इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। जनता ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भी भाजपा आगे है। कांग्रेस मुक्त भारत करने के लिए भाजपा पर लोगों ने विश्वास किया है। एक तरफा मतदान भाजपा के पक्ष में किया है। रुझानों से साफ कहा जा सकता हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। आने वाले समय में समय में भी लोग भाजपा को जिताएंगे। अभी पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद कर रहा है, उनकी पक्ष में लहर है।
इधर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा अभी तक आने वाले रूझानों ने भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी है। पचौरी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बीते पांच सालों में योग आदित्यनाथ की ओर से किए गए कार्यों पर भरोसा जताया है। अब फिर से एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्य करेंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस के बुरे दिन आ गए हैं। भाजपा के पक्ष में रूझान आने पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार करके लौटा हूं। वहां जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया है। उत्तरप्रदेश में एक बार फिर विकासवादी सरकार बनने जा रही है।
राजतिलक की करो तैयारी आ रहे है भगवाधारी🚩 जय जय श्रीराम🚩🚩🚩
- Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) 10 Mar 2022
जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है।।
- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 10 Mar 2022
- Abhijeet Singh Sanga (@bjp4abhijeet) 10 Mar 2022
- C T Ravi (@ctravibjp) 10 Mar 2022
- kanta kardam (@kantakardambjp) 10 Mar 2022
- Nand Gopal Gupta Nandi (@NandiGuptaBJP) 10 Mar 2022