
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल के 24 से अधिक इलाकों में 1 दिसंबर (सोमवार) को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर आवश्यक रखरखाव (Maintenance) का कार्य किया जाना है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर दो से पांच घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक (5 घंटे):
घरौंदा, बीडीए कॉलोनी, और सलैया के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (4 घंटे):
ई-सेक्टर, पेट्रोल पंप, सनखेड़ी गांव, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सलैया, आकृति ग्रीन, यूनियन बैंक, और त्रिभुवन कॉलोनी जैसे इलाके प्रभावित रहेंगे।
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक (2 घंटे):
अंबर कॉम्प्लेक्स, एमपी नगर जोन-2, एफसीआई कार्यालय, होटल लेक प्रिंसेस, चेतक कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन समयों को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े। निर्धारित समय से पहले काम पूरा होने पर बिजली जल्दी भी शुरू की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें... बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, फिर भी ठंडी हवाएं... भोपाल सहित शहरों में मौसम शुष्क, दो-तीन दिन और सताएगी ठंड