• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में नवाब की पत्नी आफताब जहां की संपत्ति पर शत्रु संपत्ति का नोटिस, लोगों में हड़कंप

भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान की पत्नी आफताब जहां बेगम से जुड़ी संपत्तियों को लेकर शत्रु संपत्ति विवाद तेज हो गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:40:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 03:40:13 PM (IST)
भोपाल में नवाब की पत्नी आफताब जहां की संपत्ति पर शत्रु संपत्ति का नोटिस, लोगों में हड़कंप
बैरागढ़ एसडीएम की कार्रवाई, 24 सितंबर को दस्तावेज पेश करने का आदेश (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कोहेफिजा में भू-स्वामियों को नोटिस जारी
  2. रियाज मंजिल शत्रु संपत्ति घोषित, जांच जारी
  3. आफताब जहां बेगम से जुड़ी है संपत्ति

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान और उनकी दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम से जुड़ी संपत्तियों को लेकर वर्षों से चला आ रहा शत्रु संपत्ति विवाद अब सीधे वर्तमान भू-स्वामियों और रहवासियों के दरवाजे तक पहुंच गया है। न्यायालय सहायक अभिरक्षक शत्रु संपत्ति एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ ने कोहेफिजा क्षेत्र में लोगों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करना शुरू किया है।

24 सितंबर को दस्तावेज के साथ तलब

सामने आए एक नोटिस में ग्राम कोहेफिजा के खसरा क्रमांक 42/10, रकबा 0.0320 हेक्टेयर के वर्तमान संबंधित व्यक्ति को 24 सितंबर को उपस्थित होकर अपने पक्ष में दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

नोटिस में उल्लेख है कि अमिताभ अग्निहोत्री द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर जांच की गई और रियाज मंजिल को भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय के अनुसार शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। साथ ही खसरे के कॉलम 12 में शत्रु संपत्ति जांच की प्रविष्टि होने का उल्लेख करते हुए Enemy Property Act, 1968 की धारा 12 का हवाला दिया गया है।


रियाज मंजिल से आगे बढ़ सकता है जांच का दायरा

रियाज मंजिल का ऐतिहासिक संबंध नवाब हमीदुल्लाह खान की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम से बताया जाता है। बताया जाता है कि यह कोठी नवाब हमीदुल्ला खान ने अपनी पत्नी आफताब जहां को दी थी। मामला इसलिए और महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि यह जांच केवल एक कोठी तक सीमित रहने के संकेत नहीं देती। जून 2026 में भोपाल कलेक्टर द्वारा शत्रु संपत्तियों की जांच के लिए बैरागढ़ सहित विभिन्न एसडीएम को निर्देश दिए जाने और जांच में रियाज मंजिल, मेपल हाउस, नानी की हवेली तथा नवाब परिवार से संबंधित अन्य संपत्तियों को शामिल किए जाने की खबरें सामने आई थीं।

बेहटा-बोरबन की सैकड़ों एकड़ जमीन पर भी दावा

आफताब जहां से संबंधित जमीनों को लेकर भी बड़े दावे सामने आए हैं। बताया जाता है कि वर्ष 1959 के राजस्व रिकॉर्ड में आफताब जहां बेगम के नाम बेहटा और बोरबन में सैकड़ों एकड़ भूमि दर्ज होने का दावा कालांतर में किया गया था। इसमें बहुत सारी जमीनें आफताब जहां बेगम के नाम से पावर ऑफ अटॉर्नी और उनके फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर हिबानामा से बेची गई थीं। बेहटा की 30.55 एकड़ जमीन की वर्ष 1994 की बिक्री को लेकर भी ईओडब्ल्यू से जांच की मांग की गई है।

बैरागढ़, कोहेफिजा, खानूगांव के लिए क्यों अहम?

इस कार्रवाई का वास्तविक प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि 29 अप्रैल 2024 के अभिरक्षक आदेश प्रमाण-पत्र में वास्तव में कौन-कौन सी संपत्तियां, खसरा नंबर और कितनी भूमि शामिल हैं। यही कारण है कि वर्तमान भू-स्वामियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या उनका वर्तमान खसरा वास्तव में 29 अप्रैल 2024 के आदेश की संपत्ति-सूची में शामिल है, अथवा अभी उसकी केवल जांच चल रही है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जारी नोटिस में एक तरफ रियाज मंजिल को पहले से शत्रु संपत्ति घोषित बताया गया है, जबकि संबंधित खसरे में शत्रु संपत्ति जांच की प्रविष्टि का उल्लेख किया गया है।