• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में प्रसव के दौरान खून की हर बूंद का होगा हिसाब, ब्लीडिंग नापने के लिए लेबर रूम में लगाए जाएंगे खास बैग

मध्य प्रदेश के अस्पतालों में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से मातृ मृत्यु रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी लेबर रूम में ऑब्स्ट्रेटिक ड्रेप (प्रसूति...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:06:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:08:42 AM (IST)
MP में प्रसव के दौरान खून की हर बूंद का होगा हिसाब, ब्लीडिंग नापने के लिए लेबर रूम में लगाए जाएंगे खास बैग
ब्लीडिंग नापने के लिए लेबर रूम में लगाए जाएंगे खास बैग (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु रोकने स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था
  2. अस्पतालों में वास्तविक रूप से मापा जाएगा रक्तस्राव
  3. लेबर रूम में रक्तस्राव मापने विशेष 'ऑब्स्ट्रेटिक ड्रेप' का उपयोग

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के अस्पतालों में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव (पोस्ट पार्टम हैमरेज -पीपीएच) से मातृ मृत्यु रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी लेबर रूम में ऑब्स्ट्रेटिक ड्रेप (प्रसूति के दौरान रक्तस्राव मापने वाला बैग) उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके माध्यम से प्रसव के दौरान होने वाले रक्तस्राव की मात्रा का अनुमान लगाने के बजाय उसे वास्तविक रूप से मापा जा सकेगा। प्रदेश का मातृ मृत्यु अनुपात (एमएमआर) 2020-22 में 159 प्रति एक लाख प्रसूताओं पर था।

व्यवस्था से ब्लीडिंग से होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा

वहीं, पीपीएच दुनियाभर में मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों में है और भारत में करीब 19.9 प्रतिशत प्रसूताओं की मृत्यु इस कारण होती हैं। ऐसे में इस व्यवस्था से अत्यधिक रक्तस्राव से होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में एनीमिया भी बड़ी चुनौती है।


नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे एनएफएचएस-पांच के अनुसार 15-49 वर्ष की 54.7 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी यानी एनीमिया से पीड़ित हैं। ऐसे में प्रसव के दौरान रक्तस्राव की मात्रा की समय पर पहचान बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी

प्रदेश में 1500 से अधिक हैं प्रसव कक्ष

ड्रेप में एकत्र रक्त की मात्रा से पीपीएच की जल्द पहचान होगी और चिकित्सक समय पर उपचार शुरू कर सकेंगे। इसमें रक्त चढ़ाना भी शामिल है। प्रदेश में 1500 से अधिक प्रसव कक्ष हैं, जिनमें चरणबद्ध तरीके से ये बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कारपोरेशन के माध्यम से इनकी खरीदी की जाएगी।

हालांकि,अभी भी घरों में ही जो प्रसव में हो रहे हैं, उनमें पीपीएच से जान जाने का जोखिम रहेगा। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण- छह के अनुसार प्रदेश में संस्थागत प्रसव 89.8 प्रतिशत ही है, यानी लगभग 10 प्रतिशत प्रसव अभी भी घरों में हो रहे हैं।