• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा, एक-एक किसान को दिलाया जाएगा ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा

कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि सर्वे करके मुआवजा दिलवाया जाएगा।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 10 Jan 2022 01:48:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Jan 2022 02:00:08 PM (IST)
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा, एक-एक किसान को दिलाया जाएगा ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा

भोपाल, ( राज्य ब्यूरो )। मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। ऐसे सभी खेतों का सर्वे करके मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके लिए सभी कलेक्टरों को इस संबध में निर्देश दे दिए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सभी कलेक्टरों को 72 घंटे के भीतर अधिसूचना जारी करें ताकि फसल बीमा कंपनी सर्वे करके किसानों को तत्काल नुकसान के एवज में 25 प्रतिशत बीमा राशि मुहैया कराए। वहीं, राजस्व विभाग के माध्यम से भी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद किसानों को राजस्व परिपत्र पुस्तक के प्रविधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ हैं।

हमारी सरकार हमेशा ही किसानों के साथ रही है। इस मुश्किल समय में भी हम अपनी तरफ से पूरा सहयोग किसान भाइयों के लिए कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस के द्वारा किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग पर कहा कि कमल नाथ सरकार में कभी किसानों की सुध नहीं ली गई। उन्‍होंने कर्ज माफी का झूठा वादा किया गया और फसल बीमा का प्रीमियम तक जमा नहीं किया था। भाजपा के सरकार आने के बाद 22 करोड़ रुपये प्रीमियम जमा किया गया और किसानों को पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फसल बीमा मिल चुका है। उन्‍होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भारी बारिश ओलावृ‍िष्‍ट से काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए खेतों का सर्वे कराया जा है।