• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'फर्जी IAS' तृप्ति रिमांड के बाद आज कोर्ट में होगी पेश; सिर्फ नकली दस्तावेज ही नहीं, AI से तैयार तस्वीरों से रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि तृप्ति खुद को आईएएस अधिकारी साबित करने के लिए एआई और फोटो-एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करती थी।

By Brijendra RishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 11:32:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 11:32:50 PM (IST)
'फर्जी IAS' तृप्ति रिमांड के बाद आज कोर्ट में होगी पेश; सिर्फ नकली दस्तावेज ही नहीं, AI से तैयार तस्वीरों से रची साजिश
तृप्ति सिंह राजपूत। फाइल फोटो।

HighLights

  1. एआई और फोटो-एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करती थी
  2. फर्जी सीबीआई आईडी, सरकारी नौकरी के पत्र तैयार किए
  3. लैपटॉप और डिलीट की गई डिजिटल फाइलों की फोरेंसिक जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोक नगर की चंदेरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति सिंह राजपूत की जालसाजी का मामला अब साधारण ठगी से आगे निकलकर एक हाई-टेक डिजिटल धोखाधड़ी का रूप ले चुका है।

कोर्ट में पेशी से पहले रिमांड के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से न केवल फर्जी सीबीआई आईडी कार्ड, भारत सरकार लिखी कार और जाली दस्तावेज मिले, बल्कि मसूरी में ट्रॉफी के साथ खिंचवाई गई फर्जी तस्वीरें भी बरामद हुई हैं।

AI के इस्तेमाल की जांच

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या तृप्ति ने अधिकारियों को चकमा देने और लोगों में अपना रसूख कायम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक फोटो-एडिटिंग टूल का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें- फर्जी IAS तृप्ति सिंह मामले में बड़ा खुलासा; वायरल वीडियो में खुद को अफसर बताने वाली युवतियां भी निकलीं पीड़िता, रटवाई थी स्क्रिप्ट

पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि तृप्ति एआई के माध्यम से नौकरी के पत्र तैयार करती थी, फिर हटा दिया करती थी। पूछताछ में यह भी पता चला कि तृप्ति खुद को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग में अतिरिक्त निदेशक बताकर लोगों को सरकारी नौकरी और पर्यटन संपत्तियों की लीज दिलाने के नाम पर ठगी करती थी।


उसने मानव संग्रहालय की गैलरी को मध्य प्रदेश विधानसभा बताकर ब्लॉग बनाया और खुद को आईएएस अफसर के रूप में पेश किया।

चंदेरी में चार युवाओं से नौकरी के नाम पर लगभग 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ऐंठने वाली तृप्ति के लैपटाप और डिलीट की गई डिजिटल फाइलों की फोरेंसिक जांच जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।