• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Weather: मप्र में फेंगल तूफान हुआ कमजोर, अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत

फेंगल तूफान कमजोर होने से मध्य प्रदेश में ठंड में राहत मिली है। राजगढ़ में रात का तापमान 10.6°C और नर्मदापुरम में दिन का तापमान 31.6°C रहा। हवाओं के रुख के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 7 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड बढ़ सकती है।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 05 Dec 2024 09:37:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Dec 2024 09:37:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Weather: मप्र में फेंगल तूफान हुआ कमजोर, अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत
हवाओं के रुख के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। Image by Meta AI

HighLights

  1. फेंगल तूफान कमजोर हुआ, ठंड में राहत
  2. पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ने की संभावना
  3. हवाओं के रुख से तापमान में उतार-चढ़ाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : फेंगल तूफान काफी कमजोर पड़ गया है, लेकिन उसके असर से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। इस वजह से फिलहाल मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को रात का सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में रिकार्ड किया गया।

ठंड के आसार नहीं

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। तूफान फेंगल कमजोर पड़ने के बाद अब पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है।


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि दिन के तापमान में प्रदेश के अधिकतर जिलों में बढ़ोतरी हुई है।

वर्षा होने के आसार

सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। उसके पूर्व मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।