• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रबी सीजन का तोहफा, किसानों को अब दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, सीएम मोहन यादव का एलान

मध्य प्रदेश के किसानों को इस रबी सीजन से दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 08:16:44 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 08:21:45 AM (IST)
रबी सीजन का तोहफा, किसानों को अब दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, सीएम मोहन यादव का एलान
MP में किसानों को अब दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने कहा, रबी में किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी
  2. सीएम ने बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअल संबोधित किया
  3. उमरिया जिले में जल्द ही एक बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के किसानों को इस रबी सीजन से दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों की खेती के लिए सिंचाई सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं, और राज्य सरकार हर गांव और खेत को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने जैविक खेती अपनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने किसानों से धान और श्रीअन्न फसलों के उपार्जन के लिए समय पर पंजीयन कराने का आग्रह किया, ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। उन्होंने नई कृषि तकनीक और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने गोपालन, दूध उत्पादन, उद्यानिकी और जैविक खेती अपनाने का भी आह्वान किया।


उमरिया में जल्द ही शुरू होगी एक बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट

मुख्यमंत्री ने बताया कि उमरिया जिले में जल्द ही एक बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन को पंचायत स्तर पर दुग्ध संकलन समितियों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- 'अब घर-घर पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ': MP में 3-4 अक्टूबर को आपके गांव और शहर में लगेंगे 'सेवा संकल्प' कैंप

इसके अलावा, सीएम ने जिला प्रशासन को किसान चौपाल आयोजित करने और पात्र हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने किसानों से कस्टम हायरिंग सेंटर और सोलर पंप जैसी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

ग्रामीण आबादी क्षेत्र के अभिलेखों की निश्शुल्क रजिस्ट्री के संबंध में उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति की पक्की रजिस्ट्री का उपयोग बैंक लोन सहित अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकेगा।