• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्‍य प्रदेश में कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आनलाइन ली गई थी परीक्षा, जांच परिणाम आने तक परिणाम नहीं होंगे घोषित।छात्रों ने की शिकायत, एक ही जिले के विद्यार्थी।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 04 Mar 2021 09:17:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Mar 2021 09:17:11 PM (IST)
मध्‍य प्रदेश में कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भोपाल (नईदुनिया स्टेट ब्यूरो)। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद के लिए भर्ती परीक्षा विवादों में फंस गई है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) द्वारा आयोजित परीक्षा के अभी परिण्ााम घोषित नहीं हुए हैं पर जो आंसरशीट अपलोड की गई है, उसमें मेरिट में आने वाले सभी अथ्यर्थी एक ही जिले सीहोर के बताए जा रहे हैं। आवेदकों ने कृषि मंत्री कमल पटेल से इसकी शिकायत की। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष केके सिंह को पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

छात्रों ने पीईबी द्वारा 10-11 फरवरी 2021 को आयोजित आनलाइन परीक्षा को लेकर शिकायत की है। पूर्व मंत्री जीतू पटवरी के बाद गुरुवार को बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी यह मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की पीईबी द्वारा की गई आनलाइन भर्ती परीक्षा सवालों के घेरे में है। छात्र गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। एक ही कालेज के छात्र अव्वल आए हैं। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। वहीं, पटवारी ने कहा व्यावसायिक परीक्षा मंडल परिवर्तित नाम प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के लिए देश और दुनिया में चर्चित रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।


उधर, कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया परिणाम अभी आए नहीं है, लेकिन आनलाइन परीक्षा में सब पता चल जाता है कि कितने नंबर आए। इंदौर में कृषि महाविद्यालय छात्र संघ के नेता ने शिकायत की है। बोर्ड के अध्यक्ष केके सिंह को बुलाकर उनके सामने चर्चा की और छात्रों ने जो प्रश्न रखे हैं, दस्तावेज दिए हैं, उसके आधार पर जांच करवा रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जब तक जांच नहीं हो जाती परिणाम घोषित नहीं होंगे।

पांच-छह साल से हो रहे थे फेल

मंत्री पटेल ने बताया यह बात सामने आई है कि जिन छात्रों को सर्वाधिक अंक मिले हैं, वे पांच-छह साल से फेल हो रहे हैं। इस वजह से शंका तो होती है, इसलिए ही जांच के आदेश दिए हैं। हमारी नीयत और नीति स्पष्ट है। पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। काम तो अधिकारी करते हैं। जांच करा रहे हैं, किसी को नहीं छोड़ेंगे। कोई रैकेट काम कर रहा है तो उसे भी नहीं छोड़ेंगे।