• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fertilizer Crisis in MP: किसान आश्वस्त रहें, हम पूरी ताकत से खाद की व्यवस्था में लगे हैं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 31 अक्टूबर तक प्रदेश को मिलेंगी खाद की 32 रैक।कालाबाजारी करने वालों को रासुका में जेल भेजा जाएगा।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 29 Oct 2021 04:24:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Oct 2021 04:35:27 PM (IST)
Fertilizer Crisis in MP: किसान आश्वस्त रहें, हम पूरी ताकत से खाद की व्यवस्था में लगे हैं – मुख्यमंत्री

Fertilizer Crisis in MP: भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसान आश्वस्त रहें, हम पूरी ताकत से खाद की व्यवस्था में लगे हैं और इसमें हमें भारत सरकार का पूरा सहयोग भी मिल रहा है। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, बस धैर्य रखें यह मेरा निवेदन है। कल मैंने किसान भाइयों को कहा था कि 31 अक्टूबर तक प्रदेश में 31 रैक आएगी। अब 31 की बजाय 32 रैक प्रदेश में आ रही हैं। मैं लगातार भारत सरकार के संपर्क में हूँ। आज भी आपूर्ति के संबंध में मैंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से फोन पर चर्चा की है। उन्होंने नवंबर के लिए आश्वस्त किया है कि मध्यप्रदेश को आवश्यकता अनुसार यूरिया और डी.ए.पी. उपलब्ध कराया जाएगा। किसान भाइयों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मैंने आज प्रदेश में खाद की उपलब्धता को लेकर चर्चा की। कल मैंने किसान भाइयों से कहा था कि 31 अक्टूबर तक खाद की 31 रैक उपलब्ध हो जाएगी, लेकिन अब 32 रैक आ रही है। मैं लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हूं। pic.twitter.com/Sjiov2H3zw

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 29, 2021

मुख्यमंत्री प्रदेश में खाद की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के उपरांत मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।


बैठक में जानकारी दी गई कि केन्द्र द्वारा नवम्बर माह के लिए 6 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 6 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. की प्रदेश को आपूर्ति की जाएगी। अत: प्रदेश में खाद की कमी की स्थिति नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान भाई खाद की कमी की मानसिकता को छोड़ें। इसके परिणामस्वरूप अधिक खाद खरीदने की प्रवृत्ति बनती है। केन्द्र सरकार द्वारा नवम्बर माह में पर्याप्त खाद की आपूर्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंट्रोल रूम बनाकर जिलों में खाद की आपूर्ति और न्यायपूर्ण वितरण की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए। जो जरूरत से अधिक खाद खरीद रहे हैं, उन पर नजर रखी जाए। कलेक्टर अपने स्तर पर लोगों को खाद की आपूर्ति और राज्य सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जागरूक करें। मुख्यमंत्रीने कहा कि जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जो खाद की कालाबाजारी करेगा उसे रासुका में जेल भेजा जाएगा। खाद को ब्लैक में बेचने वालों को कुचल दिया जाएगा।