• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

कुक के काम में गलती निकालते थे, मारपीट की, मोबाइल छीना, भोपाल में पूर्व स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर एफआईआर

पीड़ित की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने शैलेश सिंह, शशांक सिंह और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरे मामले में डीजी शैलेष सिंह का पक्ष जानने उनको फोन...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 11:53:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 12:25:20 AM (IST)
कुक के काम में गलती निकालते थे, मारपीट की, मोबाइल छीना, भोपाल में पूर्व स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर एफआईआर
एफआईआर।

HighLights

  1. इसके बाद शैलेश सिंह, उनका बेटा शशांक सिंह और ड्राइवर उनके कमरे में घुस गए।
  2. उन्होंने गालियां दीं और मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे घर से बाहर निकाल दिया।
  3. पूरे मामले में डीजी शैलेष सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक रसोइए (कुक) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व स्पेशल डीजी शैलेष सिंह व उनके बेटे क्रिकेटर शशांक सिंह समेत तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रातीबड़ पुलिस के अनुसार रीवा के रहने वाले 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि 25 जून को नीलबड़ (मेंडोरी रोड) स्थित शैलेश सिंह के घर 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर वह खाना बनाने का काम करते थे।


काम पर रखने के बाद से ही परिवार के लोग उसमें कमियां निकालने लगे और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। 28 जून की सुबह करीब नौ बजे जब विपेंद्र ने नाश्ता बनाने के बाद अपना मोबाइल वापस मांगा तो मकान मालिक शैलेश सिंह ने मना कर दिया।

इसके बाद शैलेश सिंह, उनका बेटा शशांक सिंह और ड्राइवर उनके कमरे में घुस गए। उन्होंने गालियां दीं और मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने शैलेश सिंह, शशांक सिंह और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरे मामले में डीजी शैलेष सिंह का पक्ष जानने के लिए उनको फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

एक युवक से मारपीट में पूर्व डीजी और उनके बेटे समेत तीन पर एफआइआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।

- संजय कुमार, पुलिस आयुक्त

मेरे ऊपर मारपीट समेत तमाम आरोप झूठे लगाए और वह निराधार है। मुझे इसकी जानकारी भी नहीं है।

- शशांक सिंह, क्रिकेटर व पूर्व स्पेशल डीजी का बेटा